कार्तिक मेले को लेकर हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन:संतकबीरनगर में अयोध्या मेले के चलते बदले रास्ते, 17 नवंबर तक रहेगा लागू

Nov 18, 2026 - 11:19
0
कार्तिक मेले को लेकर हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन:संतकबीरनगर में अयोध्या मेले के चलते बदले रास्ते, 17 नवंबर तक रहेगा लागू
अयोध्या में कार्तिक मेले को देखते हुए संतकबीरनगर में नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों का रूट बदल दिया गया है। मंगलवार दोपहर से मगहर दुर्गा मंदिर और टेमा रहमत चौराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है। टेमा रहमत चौराहे से आगे बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। यह व्यवस्था कार्तिक पूर्णिमा के स्नान तक लागू रहेगी। 14 कोसी परिक्रमा से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन अयोध्या में अक्षय नवमी पर मंगलवार देर रात से 14 कोसी परिक्रमा शुरू होगी। इसका समापन बुधवार देर रात होगा। इसके बाद देवोत्थानी एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान होगा। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने मंगलवार दोपहर से यातायात डायवर्जन लागू किया है। भारी और बाहरी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे की पूर्वी सीमा पर मगहर दुर्गा मंदिर और पश्चिमी सीमा पर टेमा रहमत चौराहे पर वाहनों का रास्ता बदला गया है। इन रास्तों से भेजे जा रहे वाहन यातायात पुलिस निरीक्षक परमहंस ने बताया कि 17 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों से आने वाले वाहनों के रूट बदले गए हैं। वाहनों को मुंडेरवा, महादेवा, कुदरहा और टांडा-अंबेडकरनगर होते हुए सुल्तानपुर की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, सेमरियावां होकर जाने वाले वाहनों को नंदौर, बांसी, बलरामपुर, गोंडा और बाराबंकी के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User