वाराणसी में गणेश पूजन कार्यक्रम:सामाजिक एकता और सेवा का संदेश दिया, जातिगत भेदभाव मिटाने की अपील
वाराणसी में विश्व हिंदू कल्याण परिषद के तत्वावधान में युवा सेवा समिति की ओर से शिवपुर के भटौली में गणेश पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा सेवा समिति के अध्यक्ष और परिषद के उपाध्यक्ष अनिल ने उपस्थित पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम में शिक्षा, गौसेवा, सामाजिक एकता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक संवाद किया गया। राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी संदीप जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को जाति-पंथ के नाम पर बांटना नहीं, बल्कि हिंदू समाज में एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि संगठन गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, गौसेवा और असहाय लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं, जिला उपाध्यक्ष सुदीप बनर्जी ने समाज से जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने की अपील की। महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री चांदनी पुंडीर ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को प्रशासनिक या सामाजिक सहायता की आवश्यकता होने पर संस्था से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुखदेव राय सहित संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)