शाहजहांपुर में तालाब में डूबे युवक की मौत:मछलियां पकड़ने गया था, परिवार ने मांगा प्रशासन से मुआवजा

Nov 09, 2026 - 18:36
0
शाहजहांपुर में तालाब में डूबे युवक की मौत:मछलियां पकड़ने गया था, परिवार ने मांगा प्रशासन से मुआवजा
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तालाब में डूबने से 36 साल के एक मजदूर की मौत हो गई। वह घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब के पास गया हुआ था। परिवार ने आर्थिक मदद और मुआवजे की मांग की है। मछलियां छोड़े जाने की मिली थी सूचना घटना खानपुर कोलापट्टी गांव की है। राजेश सिंह पत्नी पल्लवी देवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि तालाब में मछलियां छोड़ी गई हैं। इसके बाद राजेश सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर से तालाब की ओर गया था। तालाब के पास बने कुछ मकानों में रहने वाले लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा। लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार ने मुआवजे की मांग की परिजनों ने बताया कि राजेश पहले कभी मछली पकड़ने नहीं गए थे और उनके पास जाल भी नहीं था। उनका कहना है कि वह मछलियां देखने गए होंगे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह उन्हें पकड़ने गए थे या सिर्फ देखने। परिजनों के मुताबिक, परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। वे पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। राजेश की मौत के बाद पत्नी और तीन बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद और मुआवजा देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User