बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार:10 नवंबर को अंक 3 और 5 वाले लोगों को मिल सकता है लाभ; अंक 1 और 6 वाले सतर्क रहें

Nov 09, 2026 - 17:35
0
बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार:10 नवंबर को अंक 3 और 5 वाले लोगों को मिल सकता है लाभ; अंक 1 और 6 वाले सतर्क रहें
अंक ज्योतिष के अनुसार, मंगलवार, 10 नवंबर 2026 का दिन अंक 3, 5, 7, 8 और 9 वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अंक 2 और 4 वालों को भी दोपहर के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं अंक 1 और 6 वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन लोगों को कार्यक्षेत्र, आर्थिक मामलों और पारिवारिक संबंधों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बर्थ डेट के मुताबिक, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए कैसा रह सकता है मंगलवार… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) सुबह का समय संभलकर रहने का है। योग्यता के अनुसार कार्य नहीं मिलेगा और महत्व भी कम होगा। कार्यस्थल पर अंदरूनी साजिश का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सावधानी रखें। दोपहर में आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिजन एहसान भी जता सकते हैं। व्यस्तता अधिक रहेगी और कीट के काटने का भय है। शाम को विशेष सतर्क रहें और अनजान लोगों से व्यवहार करने में सावधानी बरतें। सहयोग की अपेक्षा रखना व्यर्थ हो सकता है। करियर-व्यापार : व्यापार में नए निवेश से दूर रहें और कोई नया कार्य शुरू सोच-विचार कर करें। नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी। मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में संदेह रहेगा। कार्यक्षेत्र में पिछड़ने का भय रह सकता है। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लव लाइफ : वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। पार्टनर की बातों को समझने का प्रयास करें और विवाद से बचें। शुभ अंक: 2, 5, 9 शुभ रंग: पीला क्या करें : हनुमान जी को आंकड़े के पत्तों की माला अर्पित करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) सुखद सुबह रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आवश्यक कार्य समय पर पूरे होंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी और योजनाएं सफल होंगी। दोपहर में आय की स्थिति बेहतर रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आमदनी अच्छी बनी रहेगी। शाम को बेवजह घर के आसपास विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस दौरान आय की गति धीमी रह सकती है और तनाव बढ़ सकता है। करियर-व्यापार : नौकरी में योग्यता के अनुसार कार्य मिलेगा। अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा का योग है, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलने से काम आसान होंगे। लव लाइफ : प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। पार्टनर के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। शुभ अंक: 2, 6, 7 शुभ रंग: मेहरून क्या करें: श्री सीतारामजी के दर्शन करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) सुबह का समय कार्य की अधिकता के साथ मेहनत का पूरा फल प्रदान करेगा। आगे सफलता मिलती जाएगी। जमीन से जुड़े मामले हल होंगे। विरोधी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। धन की आवक अच्छी रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साझेदार मदद करेंगे। नई लाभकारी योजनाएं मिल सकती हैं। संतान का व्यवहार अनुकूल रहेगा और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। संपर्कों का लाभ मिलेगा। करियर-व्यापार : नौकरी में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। लव लाइफ : प्रेमी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। शुभ अंक: 2, 4, 7 शुभ रंग: जामुनी क्या करें: श्री महाकाल के दर्शन कर नैवेद्य अर्पित करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में समस्याएं आ सकती हैं और खर्च अधिक होंगे। विवाद की स्थिति भी बन सकती है। मन उदास रह सकता है। दोपहर से कार्यों को महत्व मिलेगा और सम्मान की प्राप्ति होगी। योग्यता से अधिक सफलता मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क होगा और योजनाएं सफल होंगी। इसके बावजूद मन में अज्ञात चिंता रह सकती है। धन की आवक अच्छी रहेगी। शाम को एकांत में रहने की इच्छा होगी। तनाव के साथ सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। करियर-व्यापार : नौकरी में नए कार्य पूरे होंगे। अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। कारोबार में विकास होगा और नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। लव लाइफ : प्रेम संबंध में सुखद परिणाम मिलेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिवार से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक: 2, 6, 8 शुभ रंग: केसरी क्या करें: महादेव को कच्चा दूध अर्पित करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) शांति बनी रहेगी और आय में सुधार होता रहेगा। कुछ बड़ा और अच्छा होने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। सहयोग की प्राप्ति होगी। दोपहर में सतर्क रहना होगा। यात्रा का योग भी बन रहा है, जो लाभदायक साबित होगी। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। शाम को रहस्यमयी विद्याओं को जानने की इच्छा होगी। मन शांत रहेगा और सफलता प्राप्त होगी। करियर-व्यापार : व्यापार में विशेष सफलता मिलने का योग है। कारोबार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। लव लाइफ : प्रेमी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ अंक: 2, 5, 9 शुभ रंग: लाल क्या करें: गणेश जी को प्रसाद अर्पित करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) सुबह के समय तनाव बना रहेगा और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय कम होगी और सहयोग नहीं मिल पाएगा। वाहन से कष्ट हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। दोपहर में आय सामान्य बनी रहेगी। संतान के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है। बेकार की चिंताएं परेशान करेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी और कानूनी मामलों में असफलता मिल सकती है। शाम का समय राहत भरा हो सकता है। आय में सुधार होगा और संतान का व्यवहार अनुकूल रहेगा। करियर-व्यापार : कारोबार में कोई नया कार्य शुरू न करें। नौकरी में अधिकारियों को संतुष्ट रखना मुश्किल हो सकता है। अनपेक्षित कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह के विवाद से बचें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और उन्हें मेहनत का लाभ मिलेगा। लव लाइफ : माता-पिता का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक साथी आपका साथ देगा। हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण तनाव हो सकता है। प्रेम संबंध में भावनाओं को समझने की जरूरत होगी। पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें। शुभ अंक: 2, 4, 6 शुभ रंग: सफेद क्या करें: माता पार्वती को सफेद पुष्प अर्पित करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) सुबह का समय अनुकूल रहेगा। सभी ओर से सहायता प्राप्त होगी। खुशी का समाचार मिल सकता है। नई योजनाएं भी प्राप्त होंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि का योग बनेगा। यात्रा हो सकती है। अटके हुए कार्यों में गति आएगी और धन की प्राप्ति से प्रसन्नता मिलेगी। दोपहर और शाम का समय भी हर प्रकार से अनुकूल रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा और आय में सुधार होगा। योजनाएं सफल होंगी और मित्रों से मुलाकात हो सकती है। करियर-व्यापार : व्यापार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी। नौकरी में तनाव समाप्त होगा। अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। लव लाइफ : माता-पिता का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा। प्रेमी साथी से दूरियां बनी रह सकती हैं। किसी बात को लेकर भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन का सुख मिलता रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शुभ अंक : 2, 3, 7 शुभ रंग : नीला क्या करें : दुर्गा चालीसा का पाठ करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। भाइयों से विवाद होने की आशंका है। कार्यों में मन नहीं लगेगा और तनाव की स्थिति बन सकती है। दोपहर से परिस्थितियों में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा और पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। स्थायी संपत्ति से लाभ का योग है। भाग्य भी अनुकूल रहेगा। नए कार्य प्राप्त होंगे और अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शाम का समय भी पक्ष में रहेगा। सहयोग मिलता रहेगा और खान-पान अच्छा रहेगा। करियर-व्यापार : कारोबार में वृद्धि का योग है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ की संभावना बनेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से सराहना प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने अटके कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। लव लाइफ: प्रेमी से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में उत्पन्न तनाव कम होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक: 2, 3, 9 शुभ रंग: आसमानी क्या करें: महादेव को घी का दीपक लगाएं। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) सुबह के समय सुख की प्राप्ति होगी और जिम्मेदारियों में वृद्धि होने का योग है। अनावश्यक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ अनचाहे कार्य भी करने पड़ेंगे। दोपहर का समय अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और आय में सुधार होगा। शाम को भी आमदनी बेहतर बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा और नए कार्य मिल सकते हैं। करियर-व्यापार : कारोबार में सुधार दिखाई देगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। पुराने कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। लव लाइफ : प्रेमी से उपहार मिल सकता है। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन संतुष्टिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक: 1, 2, 8 शुभ रंग: हरा क्या करें : गजानन भगवान को सिंदूर अर्पित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User