बरेली में रामगंगा में कूदकर युवक ने दी जान:परिजनों ने कंपनी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

Nov 09, 2026 - 18:20
0
बरेली में रामगंगा में कूदकर युवक ने दी जान:परिजनों ने कंपनी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
बरेली में रामगंगा नदी में कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसका शव नदी से बाहर निकलवाया। पहचान बिहार के छपरा जिले के राहुल के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मनु इलेक्ट्रिक कंपनी में काम के दबाव के चलते वह परेशान था। राहुल बिहार के ईश्वरपुर इलाके के सोमभा गांव के रहने वाले थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई ऋतुराज कुमार सिंह ने बताया कि राहुल काम को लेकर अनुशासित और गंभीर थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह दिवाली पर घर लौटेंगे। गोताखोरों ने नदी से निकाला शव सूचना मिलने पर सुभाषनगर और भमोरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से राहुल का शव नदी से बाहर निकाला गया। पहचान के बाद पुलिस ने बिहार में उनके परिवार को सूचना दी। मां मीरा देवी समेत परिजन बरेली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद राहुल का अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि में किया गया। काम के दबाव की शिकायत करते थे राहुल ऋतुराज के मुताबिक, राहुल पिछले कुछ दिनों से फोन पर काम के बोझ की शिकायत कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि कंपनी की ओर से टारगेट और काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है। इससे वह तनाव में थे। परिवार का आरोप है कि राहुल की मौत के बाद कंपनी के किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया और न ही कोई मदद पहुंचाई। मोबाइल और कंपनी के अधिकारियों की बातचीत की जांच की मांग परिजनों ने राहुल के मोबाइल फोन, कंपनी के अधिकारियों से हुई बातचीत और कार्यस्थल के हालात की जांच कराने की मांग की है। फिलहाल कंपनी पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User