10 नवंबर का राशिफल:धनु राशि वालों के प्रमोशन के योग और मकर वालों को बड़ी डील या ऑर्डर मिल सकता है
मंगलवार, 10 नवंबर को कन्या राशि वालों को बिजनेस में महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, वहीं सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर और तरक्की के उत्तम योग हैं। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं और कमीशन-बीमा से जुड़े काम में खास उपलब्धि मिल सकती है। मकर राशि वालों को बिजनेस में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। मेष राशि वालों का रुका कारोबारी काम शुरू होने से आय बढ़ेगी और आर्थिक परेशानी कम होगी। मिथुन राशि वालों को सरकारी गतिविधियों से अच्छा मुनाफा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को लाभदायक कॉन्ट्रैक्ट मिलने और तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- घर में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है या किसी शुभ अवसर पर जाने का निमंत्रण मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव- घर में निर्माण कार्य चल रहा है तो क्षमता से ज्यादा खर्च करना लोन लेने की स्थिति बना सकता है। अहंकार और गुस्से के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर- कारोबारी परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। बिजनेस में लंबे समय से रुका काम दोबारा शुरू होने से आय बढ़ेगी और आर्थिक परेशानियां कम होंगी। फिलहाल नया काम शुरू करने की योजना बनाना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग अपने काम अच्छी तरह पूरा करेंगे।
लव- आपसी तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी में तकरार हो सकती है। थोड़ी समझदारी से स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी।
हेल्थ- तनाव और थकान के कारण सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। भीड़ और प्रदूषण से भी स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 वृष - पॉजिटिव- पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। मेहनत करने का समय है और सफलता मिलने के भी निश्चित संकेत हैं। बच्चों की परेशानी समझकर उसका समाधान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- फाइनेंस से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी रखनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेनदेन ठगी या धोखे का कारण बन सकता है। किसी काम पर जरूरत से ज्यादा सोचने में समय खराब न करें, वरना सही मौका हाथ से निकल सकता है। करियर- बिजनेस की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। कर्मचारियों से जुड़ी कोई समस्या सुलझ सकती है। कार्यस्थल के महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाना बेहतर रहेगा। ऑफिस के कामों में कुछ परेशानियां रहेंगी और फिलहाल उनका स्पष्ट समाधान नजर नहीं आएगा।
लव- परिवार की गतिविधियां आपके सहयोग और समर्पण से व्यवस्थित रहेंगी। प्रेम संबंध में ईमानदारी रिश्ते को मजबूत बनाएगी।
हेल्थ- भारी खानपान के कारण पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। पेट में भारीपन और अपच महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन - पॉजिटिव- गैरजरूरी कामों में समय खराब करने के बजाय परिवार और निजी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। आज लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य में लाभ देगा। लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से भी राहत मिल सकती है।
नेगेटिव- सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी जानकारी पर अमल करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी होगा। जल्दबाजी के कारण कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें। करियर- बिजनेस में मेहनत बहुत ज्यादा रहेगी। बाहरी काम और कारोबारी यात्रा फिलहाल टालना बेहतर होगा। सरकारी गतिविधियों से बहुत अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी राजनीतिक व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है।
लव- परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। विवाहेतर संबंध पारिवारिक जीवन में बड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी परेशानी कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6 कर्क - पॉजिटिव- लोन या प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से चल रही गलतफहमी भी आपसी बातचीत से दूर होगी और संबंध फिर मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में रहने के संकेत हैं।
नेगेटिव- हर परिस्थिति में स्वभाव और सोच शांत रखें। गुस्सा बनती हुई स्थिति बिगाड़ सकता है। काम का बोझ ज्यादा होने पर जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटना जरूरी होगा, वरना कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। करियर- कारोबारी कामों में कुछ परेशानियां आएंगी। अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन उपयोगी रहेगा। शेयर मार्केट और तेजी-मंदी से जुड़े लोगों को खास सावधानी रखनी होगी। बिजनेस विस्तार की किसी योजना में निवेश फायदेमंद हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। इससे परिवार का माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे।
हेल्थ- कब्ज और गैस के कारण पेट में दर्द की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 सिंह - पॉजिटिव- मानसिक और शारीरिक सुकून के लिए अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात और बातचीत भी होगी।
नेगेटिव- कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले दोबारा सोचें या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लें। कीमती सामान संभालकर रखना जरूरी होगा। बच्चों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन लगाने से संबंधों में तनाव हो सकता है। करियर- बिजनेस की कुछ समस्याओं का समाधान न मिलने से तनाव रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना है तो यह साझेदारी बहुत अच्छी और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। गैरकानूनी काम नुकसान का कारण बन सकते हैं।
लव- मुश्किल समय में जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। इससे आप दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान लगा पाएंगे।
हेल्थ- तनाव और चिंता के कारण बदन दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है। मौसम का बदलाव भी स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या - पॉजिटिव- दिन का ज्यादातर समय बाहरी गतिविधियों में बीतेगा और यात्रा की योजना भी बन सकती है। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे और सफलता भी मिलेगी। बच्चे पढ़ाई को लेकर एकाग्र रहेंगे।
नेगेटिव- मेहनत के मुताबिक नतीजे न मिलने पर तनाव न बढ़ने दें। सही समय का इंतजार करना बेहतर होगा। बेवजह किसी पर शक करना आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। प्रतिक्रिया देने से पहले परिस्थिति के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर विचार करें। करियर- प्रभावशाली और राजनीतिक संपर्क बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होंगे। महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए ट्रांसफर और तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं।
लव- घर में किसी नए बच्चे के जन्म से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी होगा।
हेल्थ- गिरने या चोट लगने की आशंका है। जोखिम वाले काम और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी जरूरी होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 तुला - पॉजिटिव- घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से कोई बड़ी दुविधा दूर होगी। मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की बहुत अच्छी संभावना है। धार्मिक स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम चल रहा है तो बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। करीबी रिश्तों में पुराने गिले-शिकवे दूर करने के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के मामलों में बिना मांगे सलाह देना अचानक परेशानी खड़ी कर सकता है। करियर- कारोबारी संपर्क मजबूत करना फायदेमंद रहेगा। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखनी होगी और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने से खुशी होगी।
लव- घर की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। प्रेम संबंध में समय देने के साथ बिजनेस और निजी जिम्मेदारियों का संतुलन भी बनाए रखना होगा।
हेल्थ- नसों में खिंचाव और दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 वृश्चिक - पॉजिटिव- समय सुखद है। किसी मुश्किल परिस्थिति में अचानक अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलने से कई समस्याओं से राहत मिलेगी। निवेश या पॉलिसी से जुड़े मामले में किसी दोस्त की उपयोगी सलाह मिल सकती है।
नेगेटिव- कोई खास वस्तु खोने या चोरी होने की आशंका है। जरूरी सामान खुद संभालकर रखें। दूसरों के प्रभाव में आकर गलत फैसला लेने का खतरा रहेगा, इसलिए अपनी योजना और समझ को प्राथमिकता दें। करियर- कार्यक्षेत्र में लाभदायक कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। स्टाफ और सहयोगियों की सलाह से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। अपनी कारोबारी कार्यप्रणाली और महत्वपूर्ण योजनाओं को गोपनीय रखना जरूरी होगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे और घर के बुजुर्गों का सम्मान बना रहेगा। प्रेम संबंध को परिवार की स्वीकृति भी मिल सकती है।
हेल्थ- पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रह सकती है। पेट में भारीपन या अपच जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 धनु - पॉजिटिव- घर और बिजनेस दोनों जगह आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। संतुलित व्यवहार हर परिस्थिति में तालमेल बनाए रखने में मदद करेगा। किसी करीबी दोस्त से गंभीर विषय पर बातचीत होगी और इसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी करने से मन परेशान रह सकता है। वाहन या कोई महंगा उपकरण खराब होने से बड़ा खर्च सामने आ सकता है। हालांकि उधार दिया हुआ या रुका पैसा आंशिक रूप से वापस मिलने से आर्थिक दबाव कुछ कम होगा। करियर- कर्मचारियों से किसी मामले पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से मामला सुलझ जाएगा। कमीशन और बीमा से जुड़े काम में खास उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर की व्यवस्था बेहतर रहेगी और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भावनात्मक रूप से गहरे होंगे।
हेल्थ- गलत खानपान के कारण एलर्जी या पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 मकर - पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से काम करना और सकारात्मक सोच रखना सही फैसला लेने में मदद करेगा। घर की अंदरूनी व्यवस्था सुधारने की योजना बन सकती है। घरेलू मामलों को ज्यादा व्यवस्थित करने पर ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- किसी मीटिंग में जाने से पहले बातचीत की पूरी रूपरेखा तैयार रखें। पैसों के लेनदेन और जोखिम वाले काम परेशानी में डाल सकते हैं। नकारात्मक लोगों और गतिविधियों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। करियर- बिजनेस में कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा सोचने में समय निकाल दिया तो मौका हाथ से निकल सकता है। कारोबारी फैसलों में सहयोगियों और जीवनसाथी की राय उपयोगी साबित होगी।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव पार्टनर से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी।
हेल्थ- मौसम के कारण छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानियां रह सकती हैं। सामान्य स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7 कुंभ - पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार के अचानक घर आने से खुशनुमा माहौल बनेगा और अच्छी बातचीत होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी कोई रुकावट दूर होने से राहत मिलेगी। आपकी समझदारी और चतुराई तरक्की में मदद करेगी।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातें मनोबल कम कर सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान देना बेहतर होगा। करीबी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखने की जरूरत है। करियर- बिजनेस की योजनाओं से जुड़े हर पहलू की पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। मेहनत के मुताबिक नतीजे न मिलने से तनाव हो सकता है। नौकरी में विशेष जिम्मेदारी मिलेगी और प्रमोशन भी संभव है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी होगा। गैरजरूरी विवाद घर की शांति प्रभावित कर सकता है।
हेल्थ- भारी खानपान के कारण एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 मीन - पॉजिटिव- कोई मुश्किल काम आज हल होता दिखाई दे रहा है। दिन की शुरुआत में ही जरूरी कामों की योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगिता से जुड़े किसी काम में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। दोपहर बाद कोई घरेलू समस्या भी पूरी तरह सुलझ सकती है।
नेगेटिव- धैर्य और सहनशीलता बनाए रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी परेशानी में डाल सकती है। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आपका बजट कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकता है। करियर- बिजनेस के काम में लापरवाही बिल्कुल न करें और स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आपके काम की खास तारीफ होगी।
लव- छोटी बात को लेकर जीवनसाथी से गलतफहमी हो सकती है, लेकिन आपसी बातचीत से मामला आसानी से सुलझ जाएगा।
हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)