सहारनपुर में MLC चुनाव के मतदान आज:स्नातक सीट पर 24,148 और शिक्षक सीट पर 4,776 मतदाता करेंगे मतदान, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

Oct 23, 2026 - 06:00
0
सहारनपुर में MLC चुनाव के मतदान आज:स्नातक सीट पर 24,148 और शिक्षक सीट पर 4,776 मतदाता करेंगे मतदान, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग
मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक विधान परिषद निर्वाचन के लिए जिले में शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं थी। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मतदान के दौरान आने वाली शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। जिले में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 28,924 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 24,148 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,776 मतदाता शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में 19 मतदान केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदान केंद्रों पर 15 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्नातक सीट पर 14,139 पुरुष और 10,009 महिला मतदाता स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। इस सीट पर कुल 24,148 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 14,139 पुरुष और 10,009 महिला मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं के लिए जिले में 19 मतदान केंद्रों पर 80 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 4,776 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2,224 पुरुष और 2,552 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 328 अधिक है। शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदान केंद्रों पर 15 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। 13 अधिकारियों की ड्यूटी, हर पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। इस तरह एक पार्टी में कुल चार कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल से पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया, ताकि वे निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभाल सकें। मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर उसके समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान से जुड़ी शिकायतों और व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं का समय रहते निस्तारण किया जा सके। सफेद और गुलाबी रंग के मतपत्रों से होगा मतदान दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतपत्रों की पहचान के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सफेद रंग के मतपत्र का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गुलाबी रंग के मतपत्र से मतदान होगा। अलग-अलग रंग होने से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान प्रक्रिया में मतपत्रों की पहचान करने में आसानी होगी। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को जीपीएस सुविधा वाले बंद बॉडी कंटेनर में रखकर मेरठ भेजा जाएगा। इससे मतपेटियों को निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सकेगी। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। पहचान पत्र दिखाने के बाद ही डाल सकेंगे वोट मतदान करने के लिए मतदाताओं को अपनी पहचान प्रमाणित करनी होगी। जिन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें मतदान के समय इसे प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा निर्धारित वैकल्पिक पहचान पत्रों के माध्यम से भी पहचान साबित की जा सकती है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों और अन्य संस्थानों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र भी निर्धारित नियमों के अनुसार मान्य विकल्पों में शामिल हैं। सांसदों, विधायकों और पार्षदों को जारी सरकारी पहचान पत्र के साथ संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत शैक्षिक संस्थान की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) भी निर्धारित विकल्पों में शामिल हैं। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाने से पहले मान्य पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने बताया कि मेरठ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम के माध्यम से भी मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं और शिकायतों पर नजर रखी जाएगी। पढ़िए…यहां लगे सेंटर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User