आगरा में 28 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तड़के हल्की सर्दी का अहसास, दिन में खिली धूप

Oct 23, 2026 - 07:56
0
आगरा में 28 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तड़के हल्की सर्दी का अहसास, दिन में खिली धूप
आगरा में शुक्रवार सुबह से धूप खिली हुई है। तड़के हल्की सर्दी महसूस की गई। हवा शांत है। दिन में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 28 अक्टूबर तक मौसम में किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं। आंधी या बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान साफ रहने से दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम में बदलाव के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। दूसरी ओर, अक्टूबर में अब तक सामान्य से 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 से 21 अक्टूबर के बीच सामान्य 18.4 मिमी के मुकाबले केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दिन का तापमान स्थितर बुधवार को तापमान में गिरावट के बाद गुरुवार को दिन का तापमान स्थितर रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, बुधवार को भी इतना ही रहा था। वहीं, रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार के न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस बदलाव से सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है। 28 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आगरा में 28 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी या बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान साफ रहने से दिन में धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हालांकि रात के समय इसमें बदलाव संभव है। अक्टूबर के 20 दिनों में सामान्य से 55% कम बारिश मानसून के दौरान कम बारिश के बाद अक्टूबर में भी बारिश का आंकड़ा खास नहीं सुधरा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 22 अक्टूबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 18.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी कम बारिश आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी है। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई। हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में अब तक बारिश की कमी बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User