शामली गेहूं उत्पादकता में यूपी में दूसरे स्थान पर:49.46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन, शाहजहांपुर पहले नंबर पर, 54 हजार हेक्टेयर में बुवाई।
शामली। गेहूं की उत्पादकता के मामले में शामली ने उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में जिले में गेहूं की उत्पादकता 49.46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। 50.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता के साथ शाहजहांपुर पहले स्थान पर है। वहीं, 46.90 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता के साथ सुल्तानपुर तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के शीर्ष दस गेहूं उत्पादकता वाले जिलों में शामली के अलावा शाहजहांपुर और सुल्तानपुर के साथ रामपुर, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, मैनपुरी, गौतमबुद्धनगर और मथुरा शामिल हैं। रैंकिंग के अनुसार, रामपुर में 46.44, बलरामपुर में 46.17, फर्रुखाबाद में 46.14, पीलीभीत में 45.80, मैनपुरी में 45.51, गौतमबुद्धनगर में 45.39 और मथुरा में 45.38 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता दर्ज की गई है। 54 हजार हेक्टेयर में होती है गेहूं की बुवाई शामली जिले में गेहूं प्रमुख फसलों में शामिल है। यहां करीब 54 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई की जाती है। जिले की कृषि परिस्थितियों और किसानों की मेहनत के चलते गेहूं की उत्पादकता बेहतर बनी हुई है। गेहूं की फसल किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रदेश की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करना जिले के कृषि क्षेत्र के लिए अहम उपलब्धि है। उन्नत बीज और तकनीक पर जोर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने, गुणवत्तापूर्ण बीज का इस्तेमाल करने और फसल प्रबंधन पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इन उपायों से फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। कृषि विभाग का प्रयास है कि किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे आने वाले समय में उत्पादकता को और बढ़ाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)