दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख:31 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई, बाद में फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे
मऊ में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (उच्च कक्षाओं हेतु) के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने पात्र छात्र-छात्राओं से समय पर आवेदन करने की अपील की है। शासन की समय-सारिणी के अनुसार, विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक ही ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें। ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को फॉर्म की कॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। इसके बाद संस्थान अपनी लॉगिन आईडी से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों को आगे बढ़ाएंगे। विभाग ने छात्र-छात्राओं से कहा है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें। जल्द से जल्द आवेदन और संस्थान में फॉर्म जमा करने का काम पूरा कर लें, ताकि छात्रवृत्ति आवेदन में कोई दिक्कत न आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)