बांग्लादेश और अमेरिका में होंगे ओलिंपिक के क्वालिफायर:पुरुषों का टूर्नामेंट 5 फरवरी से, महिलाओं का 26 फरवरी से

Nov 15, 2026 - 21:08
0
बांग्लादेश और अमेरिका में होंगे ओलिंपिक के क्वालिफायर:पुरुषों का टूर्नामेंट 5 फरवरी से, महिलाओं का 26 फरवरी से
ICC ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट की टीमों का चयन करने वाले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के मेजबान देशों की घोषणा कर दी है। पुरुषों का क्वालिफायर 5 से 13 फरवरी 2028 तक बांग्लादेश में खेला जाएगा, जबकि महिलाओं का टूर्नामेंट 26 फरवरी से 5 मार्च 2028 तक अमेरिका में होगा। ICC ने इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठकों में 2035 तक होने वाले पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कार्यक्रम भी तय किया। इसके साथ 2028 पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन का तरीका बताया गया। 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफायर का वेन्यू अभी घोषित नहीं किया गया है। ओलिंपिक क्वालिफायर में 8 टीमें, कुल 13 मुकाबले होंगे पुरुष और महिला, दोनों वर्गों के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट का फॉर्मेट एक जैसा होगा। हर प्रतियोगिता में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में रखा जाएगा और प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। इस तरह एक ग्रुप में 6 और दोनों ग्रुप में मिलाकर 12 मुकाबले होंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप की विजेता टीमें फाइनल खेलेंगी। इस तरह एक क्वालिफायर में कुल 13 मैच होंगे। फाइनल जीतने वाली टीम ओलिंपिक में जगह बनाने वाली आखिरी टीम होगी। यानी ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी टीम को अंतिम मुकाबला जीतना जरूरी होगा। 2028 पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप का क्वालिफायर भी होगा ICC ने 2028 पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में पहुंचने वाली टीमों के चयन की प्रक्रिया भी घोषित की है। मुख्य टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 12 नवंबर 2028 तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। इससे करीब छह महीने पहले, 2028 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच क्वालिफाइंग टूर्नामेंट होगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर का वेन्यू अभी तय नहीं ICC ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफायर के जगह की घोषणा अभी नहीं की है। हालांकि, ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक यह टूर्नामेंट अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच खेला जा सकता है। 2031 WTC फाइनल भी इंग्लैंड में होगा ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल को लेकर भी जानकारी दी है। 2031 का WTC फाइनल 12 से 16 जून के बीच इंग्लैंड में खेला जाएगा। WTC टेस्ट क्रिकेट की चैंपियनशिप है, जिसमें अलग-अलग देशों की टीमें टेस्ट सीरीज खेलकर अंक जुटाती हैं। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचती हैं और खिताब के लिए मुकाबला करती हैं। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता, 5वें मैच में 22 रन से हराया भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम ने 22 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से सीरीज जीती थी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User