बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार:जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनकी कम हो सकती है कमाई

Nov 15, 2026 - 19:29
0
बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार:जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनकी कम हो सकती है कमाई
अंक ज्योतिष के मुताबिक, सोमवार, 17 नवंबर का दिन अंक 4, 6 और 9 वालों के लिए शुभ रहेगा, इन्हें सफलता मिल सकती है। अंक 2 और 8 वालों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा, हालांकि कुछ समय परेशानियां आ सकती हैं। अंक 1, 3 और 7 वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अंक 5 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बर्थ डेट के अनुसार उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए सोमवार कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) दिन अत्यधिक मेहनत वाला रहेगा। कमाई में कमी आने के आसार हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। अनावश्यक खर्च भी हो सकते हैं। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। दोपहर से स्थितियों में कुछ सुधार होगा और कार्यों में गति आएगी। आय में भी सुधार होगा। शाम को काम की अधिकता रहेगी और सफलता मिलने के योग हैं। आय में वृद्धि के साथ दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। प्रोफेशन : लोहा, मेडिकल, दवा और तेल का कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है। व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन दोपहर के बाद अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव और तनाव अधिक रहेगा। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। लव लाइफ : प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में भी अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और बातचीत में संयम रखें। एक-दूसरे को समय देने से रिश्तों में तनाव कम होगा। शुभ अंक : 9, 5, 1 शुभ रंग : बैंगनी क्या करें : मिश्री और चावल का दान करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आगे का समय अच्छा रहेगा। लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। दोपहर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। खर्च की अधिकता और अनावश्यक विवाद होने की आशंका है। शाम को आय में वृद्धि के साथ सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। निराशा का भाव दूर होगा और शुभ समाचार मिल सकते हैं। अनुकूल परिस्थितियों के कारण मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। रात को काम की अधिकता रह सकती है। प्रोफेशन : कारोबार में मेहनत अधिक करनी होगी। नए काम शुरू करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। नौकरी में कामकाज में सुधार होगा और आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग हैं। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ : जीवनसाथी से निराशा मिल सकती है। प्रेम संबंध में साथी की किसी बात से झुंझलाहट हो सकती है। छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ाने से बचें। अपने साथी की बात ध्यान से सुनें और अपनी भावनाएं शांत तरीके से व्यक्त करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें। शुभ अंक: 7, 5, 3 शुभ रंग: आसमानी क्या करें : तली हुई खाने की चीजों का दान करें। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) सुबह अनुकूलता बनी रहेगी। आय अच्छी रहेगी, लेकिन योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। निर्धारित समय पर कार्य पूरे करने में परेशानी आ सकती है। दोपहर में धन की प्राप्ति होगी और लाभ बढ़ेगा। शाम को कार्यस्थल पर किसी कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। अज्ञात भय और चिंता बनी रहेगी। देर शाम से स्थितियों में फिर सुधार आएगा और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का साथ मिलेगा और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रोफेशन : कारोबार से जुड़ी गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं, जिससे नुकसान होने की आशंका है। व्यावसायिक योजनाओं और जरूरी जानकारियों को गोपनीय रखें। नौकरी में कामकाज की व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल रखें और जिम्मेदारियों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। साथी से बातचीत करते समय संयम रखें। वैवाहिक जीवन में परिवार से जुड़ी किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। शाम के समय परिवार और साथी का सहयोग मिलने से मन हल्का होगा। शुभ अंक : 8, 5, 2 शुभ रंग : मैरून क्या करें : वस्त्र और फल दान करें। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) मन प्रसन्न रहेगा और संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। परेशानियों का अंत होगा और आय में वृद्धि के साथ सकारात्मकता बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। महिलाओं को लाभ मिल सकता है। लक्ष्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। राजनीतिज्ञों के लिए भी समय लाभकारी रहेगा। हालांकि शाम को विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। खर्च बढ़ने के साथ विवाद होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें, क्योंकि उनके उजागर होने की आशंका है। प्रोफेशन : नौकरी में आपका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा। कामकाज में सुधार करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अधिकारियों की अपेक्षाओं को समझकर काम करें। कारोबार में विस्तार की योजना बन सकती है। नए निवेश और व्यावसायिक फैसलों पर सोच-समझकर आगे बढ़ें। शाम के समय किसी भी तरह के विवाद से बचें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में विनम्रता की कमी के कारण विवाद हो सकता है। अपनी बात मनवाने की जिद से बचें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक : 3, 6, 9 शुभ रंग : गुलाबी क्या करें : छाता या वस्त्र का दान करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) सुबह का समय संभलने का मौका देगा। उत्साह में कमी रह सकती है और काम के प्रति आलस रहेगा। दोपहर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए कार्यों में गति आएगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। शाम को आय में कुछ रुकावट आ सकती है। इसके लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। रात को स्थितियों में फिर सुधार होगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी प्राप्त होगा। प्रोफेशन : कारोबार में निरंतरता बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। कामकाज की गति धीमी रहने से अपेक्षित लाभ मिलने में देरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। अधिकारियों के सामने अपनी कार्यक्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा। धैर्य के साथ काम करें और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। लव लाइफ : वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में साथी के प्रति आकर्षण कुछ कम हो सकता है। मन में दूरी का भाव आ सकता है। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं और अपनी भावनाएं साझा करें। परिवार के साथ समय बिताने से भी मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक : 7, 5, 9 शुभ रंग : हरा क्या करें : पुराने वस्त्र और अन्न दान करें। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत क्रोध से बचें। स्वयं पर नियंत्रण रखने का समय है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। दिन में स्थितियां संभलेंगी और कई तरह के सुधार देखने को मिलेंगे। मन की बेचैनी दूर होगी। आय में वृद्धि होगी और संतान से सुख प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। दिन के अंत में खुशखबरी मिलने की संभावना है। आय में बढ़ोतरी के साथ कार्यों में गति आएगी और योजनाएं सफल होंगी। प्रोफेशन : व्यापार में लाभ बढ़ने के योग हैं। नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने कार्यों से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। लव लाइफ : साथी के प्रति आकर्षण में कमी या मनमुटाव की स्थिति समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा और आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने मतभेद भुलाकर रिश्ते को नई शुरुआत देने का अच्छा समय है। शुभ अंक : 7, 5, 9 शुभ रंग : लाल क्या करें : हनुमान जी के सामने तेल का दीपक जलाएं और फल का दान करें। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) आय में सुधार होगा। विरोधियों के कारण परेशानी आ सकती है, लेकिन उनसे मुकाबला करने की क्षमता भी मिलेगी। धर्म के प्रति आस्था मजबूत होगी और अच्छी सलाह मददगार साबित होगी। दोपहर में तनाव रह सकता है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद होगा और आय में कमी आने के साथ कामकाज में बाधाएं हो सकती हैं। शाम को पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आय बेहतर रहेगी और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रोफेशन : कारोबार में अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। किसी भी नए सौदे या साझेदारी में सावधानी रखें। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी। अधिकारियों से संबंध बेहतर रहेंगे। हालांकि दोपहर के समय कामकाज में आने वाली बाधाओं से परेशान न हों। लव लाइफ : जीवनसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुरानी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। साथी की भावनाओं को समझें और बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। शुभ अंक : 1, 3, 9 शुभ रंग : नीला क्या करें : पुराने वस्त्रों का दान करें। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) खुशियों की प्राप्ति होगी और नए कार्य शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। स्वयं को व्यवस्थित करने का अच्छा समय है। फिजूलखर्ची से बचें। काम की अधिकता रहेगी और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दोपहर में आय में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सहयोग मिलेगा और संतान से भी सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। शाम को व्यस्तता रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। प्रोफेशन : कारोबार के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। नए व्यावसायिक संपर्क बन सकते हैं और भविष्य में लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और कामकाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। हालांकि काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है। समय का सही प्रबंधन करें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में साथी से अपेक्षा के अनुसार सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। अपनी उम्मीदों को लेकर खुलकर बातचीत करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी समझ और सहयोग से रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ अंक : 2, 5, 7 शुभ रंग : पीला क्या करें : पीले वस्त्र और चने की दाल का दान करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और भाइयों से सहयोग मिलेगा। दोपहर तक कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और कार्य सुचारू रूप से पूरे होने लगेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा। रात को अनावश्यक तनाव हो सकता है और खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रोफेशन : व्यापार में अनावश्यक कार्यों के कारण समय बर्बाद हो सकता है। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। मेहनत के बावजूद उसका उचित श्रेय नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और अपने काम का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। लव लाइफ : वैवाहिक जीवन में चल रही दूरियां कम होंगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। आपसी बातचीत से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। प्रेम संबंध में किसी को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो प्रस्ताव अस्वीकार हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें और साथी की इच्छा का सम्मान करें। शुभ अंक: 3, 6, 7 शुभ रंग: कत्थई क्या करें: वस्त्र, धन, जूते-चप्पल और अन्न का दान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User