हादसे के चौथे दिन मिला लापता नाव संचालक का शव:आगरा में नाव में सवार 12 लोगों को बचाया गया था, प्रशासन की रोक के बावजूद चल रही थी नाव
आगरा में फतेहाबाद के पारौली घाट पर यमुना नदी में हुए नाव हादसे के चौथे दिन शुक्रवार सुबह लापता नाव संचालक मोनू का शव मिल गया। शव भोलपुरा जनेश्वर घाट के सामने नदी के दूसरे किनारे पर मिला। मोनू बटेश्वरी का बेटा और पारौली का निवासी था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही चार दिन से चल रहा तलाश अभियान भी बंद कर दिया गया। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम मोटरसाइकिलों के साथ नाव में सवार थे 12 लोग मंगलवार शाम पारौली घाट पर अवैध रूप से संचालित नाव अचानक अनियंत्रित होकर यमुना की तेज धारा में बहने लगी थी। नाव में तीन से चार मोटरसाइकिलों के साथ करीब 12 लोग सवार थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ने पर संचालक मोनू नदी में गिर गया और तेज बहाव में लापता हो गया। हादसे के बाद नाव कई किलोमीटर दूर फिरोजाबाद क्षेत्र तक बहकर पहुंच गई थी। वहां नाव में सवार सभी 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। पुलिस और पीएसी के गोताखोर कर रहे थे तलाश हादसे के बाद से ही पुलिस और पीएसी के गोताखोर यमुना नदी में मोनू की तलाश कर रहे थे। नदी के तेज बहाव और बड़े क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह नदी के दूसरे किनारे पर उसका शव मिलने के बाद अभियान बंद कर दिया गया। रोक के बावजूद चल रही थी नाव, उठे सवाल फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पारौली घाट पर प्रशासन की रोक के बावजूद नाव का संचालन किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हादसे में एक व्यक्ति की जान जाने के बाद अवैध नाव संचालन रोकने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)