शिरीष बाहुबली महाराज बोले- अभी तो मथुरा बाकी है:कहा- लाखों श्रद्धालुओं का जुटना आस्था का प्रतीक

Nov 19, 2026 - 21:51
0
शिरीष बाहुबली महाराज बोले- अभी तो मथुरा बाकी है:कहा- लाखों श्रद्धालुओं का जुटना आस्था का प्रतीक
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में राजा भैया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए कई संत-महात्मा और विशिष्ट अतिथि पहुंचे। इसी क्रम में श्रृंगवेरपुर से शिरीष बाहुबली महाराज भी कथा में शामिल हुए। उन्होंने बाबा बागेश्वर की कथा की सराहना की और राजा भैया के आयोजन की प्रशंसा की। बोले- लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं का जुटना आस्था का प्रतीक मीडिया से बातचीत में शिरीष बाहुबली महाराज ने कहा कि कथा बहुत अच्छी रही। राजा भैया ने इतने बड़े स्तर पर श्रीराम कथा का आयोजन कराया, जिसमें लाखों-करोड़ों श्रद्धालु बैठकर कथा का रसपान कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में रामभक्तों का एकत्र होना सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है। राम मंदिर और संतों के सम्मान का उठाया मुद्दा इस दौरान उन्होंने काव्यात्मक पंक्तियों के जरिए राम मंदिर, सनातन धर्म और संतों के सम्मान से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर का उद्घाटन कराने वालों को निशाना बनाने, धार्मिक आयोजनों पर सवाल उठाने, साधु-संतों पर प्रतिबंध लगाने और भगवान के नाम को लेकर विवाद खड़ा करने वालों को जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने अपनी पंक्तियों में कहा कि राम नाम की महिमा का गुणगान यहीं होगा और धार्मिक आयोजनों का सम्मान भी यहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि रामभक्तों को अभी एक और बड़े धार्मिक पड़ाव का इंतजार है। बोले- सुनने वालों सुनो, अभी तो मथुरा भी बाकी है शिरीष बाहुबली महाराज ने अपनी कविता के अंत में कहा, "सुनने वालों सुनो, अभी तो मथुरा भी बाकी है।" उनके इस बयान को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर की मांग और हिंदू धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। रामकथा के समापन पर उनका यह काव्यात्मक संबोधन चर्चा का विषय बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User