AI से बने प्रश्नपत्रों की गलतियों पर ABVP ने घेरा:सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा, कई अन्य मांगें भी रखी

Nov 19, 2026 - 21:51
0
AI से बने प्रश्नपत्रों की गलतियों पर ABVP ने घेरा:सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा, कई अन्य मांगें भी रखी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से गुरुवार को सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा गया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और AI के माध्यम से तैयार किए जा रहे प्रश्नपत्रों में सामने आ रही त्रुटियों की बात ज्ञापन में कही। अकादमिक कैलेंडर से हो परीक्षाएं एबीवीपी ने मांग की कि अकादमिक कैलेंडर के अनुसार ही परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम का पालन हो। विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग की क्षतिग्रस्त छत की तत्काल मरम्मत, बेसिक साइंस विभाग के पीछे स्थित गंदे नाले की सफाई, सभी विभागों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी रखी मांग जारी प्रेस रिलीज में बताया कि विश्वविद्यालय की गलती के कारण मार्कशीट एवं डिग्री में हुई त्रुटियों का निःशुल्क संशोधन हो। इसके अलावा 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति के नियम का आधिकारिक आधार एवं छूट संबंधी प्रावधान किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ऐसे प्रश्नपत्रों की तत्काल जांच कराई जाए तथा भविष्य में प्रश्नपत्रों को परीक्षा में सम्मिलित करने से पूर्व संबंधित विषय विशेषज्ञों से उनका अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए प्रांत मंत्री दिनेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोपरि होनी चाहिए। AI तकनीक का उपयोग शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किया जा सकता है, लेकिन बिना उचित सत्यापन के इसके माध्यम से तैयार प्रश्नपत्रों में गलत एवं पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न शामिल होना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ज्ञापन देने वालों में महानगर मंत्री सुधांशु त्रिपाठी, मंत्री मयंक पासवान, आरसी तिवारी, अनामिका गौड़ और आशुतोष तिवारी आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User