श्मशान घाट पर ठेकेदार के बेटे का लहूलुहान शव मिला:आंख और सीने पर भी चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Oct 27, 2026 - 22:49
0
श्मशान घाट पर ठेकेदार के बेटे का लहूलुहान शव मिला:आंख और सीने पर भी चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ के हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर मंगलवार सुबह लकड़ी ठेकेदार के बेटे उमेश (24) का लहूलुहान शव मिला। उसका सिर फटा हुआ था। आंख, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। शव नए प्लेटफार्म की ओर पार्किंग स्थल के पास काली जी मंदिर के बगल में पड़ा था। मौके पर खून फैला हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में शिकायत की है। कर्मचारियों ने देखा शव, परिवार में मचा कोहराम बालू अड्डा निवासी शिव कुमार की बैकुंठ धाम में लकड़ी की दुकान है। वह परिवार के साथ श्मशान घाट पर ही रहते हैं। मंगलवार सुबह घाट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उमेश का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाट के साथ बिजली का काम भी करता था उमेश परिजनों के मुताबिक, उमेश श्मशान घाट पर काम करता था। इसके अलावा नगर निगम के आरआर विभाग में कर्मचारी रवि सिंह के साथ बिजली का काम भी देखता था। परिजनों का आरोप है कि उमेश के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। उसके शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह हजरतगंज इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने मुकदमें में क्या लिखा पिता शिव प्रसाद बताया कि उनका बेटा उमेश 26 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे खाना खाने घर आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह फूल देने आया था। इसके बाद उमेश के वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। रात नौ बजे भी फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। मंगलवार सुबह रामसेवक नाम के व्यक्ति ने बताया कि उमेश का शव विद्युत शवदाह गृह के पास काली जी मंदिर के नजदीक पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उमेश की मौत हो चुकी थी और उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। इसके बाद गोकुल ने पुलिस को सूचना दी। शिव प्रसाद के मुताबिक, शवदाह गृह में काम करने वाले पप्पू उर्फ मुताकी ने बताया कि राकेश सिंह, शेखर सिंह और उमेश मंदिर के पास साथ में शराब पी रहे थे। पिता ने आशंका जताई कि उनके बेटे के साथ हुई घटना में इन लोगों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User