सिपाही ने ट्रेन की चपेट में आई महिला को बचाया:मिर्जापुर में डीजी रेलवे प्रकाश डी. ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिया
मिर्जापुर । स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया था। ट्रेन एस्कॉर्ट के सिपाही प्रदीप ने रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी के सिपाही प्रदीप कुमार को पुलिस महानिदेशक रेलवे ने सम्मानित किया है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने 17 नवंबर को उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
घटना 11 नवंबर 2026 की है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन संख्या 22911 क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला यात्री का अचानक पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने तत्परता और अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को तत्काल खींचकर ट्रेन की चपेट से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।
यात्रियों ने भी की सराहना
घटना के दौरान सिपाही प्रदीप कुमार की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से महिला यात्री की जान बच सकी। मौके पर मौजूद यात्रियों ने भी पुलिसकर्मी के इस साहसिक और मानवीय कार्य की सराहना की। ड्यूटी के दौरान दिखाई गई तत्परता को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया।
पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने राजकीय रेलवे पुलिस के विभिन्न थानों पर तैनात उन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए यात्रियों के जीवन की रक्षा की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
मिर्जापुर जीआरपी थाना, प्रयागराज अनुभाग में तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार का यह कार्य रेलवे पुलिस की तत्परता और यात्री सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का उदाहरण बना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)