मेरठ में जनप्रतिनिधियों ने की स्वगणना:30 नवंबर तक चलेगा अभियान, आम लोगों से भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

Nov 17, 2026 - 20:26
0
मेरठ में जनप्रतिनिधियों ने की स्वगणना:30 नवंबर तक चलेगा अभियान, आम लोगों से भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
जिले में स्वगणना अभियान को गति देने के लिए प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की स्वगणना कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 16 नवंबर से शुरू हुआ यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। जिले में इस बार 90 प्रतिशत लोगों से स्वगणना कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में टीमें बनाई गई हैं, जो जनप्रतिनिधियों के घर पहुंचकर उनकी स्वगणना करा रही हैं। इसके साथ ही आम लोगों को भी स्वगणना के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश ने भी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। वहीं, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज की स्वगणना अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की मौजूदगी में कराई गई। सांसद अरुण गोविल की स्वगणना जिला जनगणना अधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने पूरी कराई। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने भी स्वगणना की और क्षेत्रवासियों से अभियान में शामिल होने की अपील की। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के आवास पर भी टीम ने पहुंचकर स्वगणना कराई। घर बैठे वेबसाइट से कर सकते हैं स्वगणना प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपनी स्वगणना पूरी कर लें। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर जाकर 30 नवंबर तक ऑनलाइन जानकारी भरी जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों के खुद अपनी जानकारी दर्ज करने से आगे जनगणना का काम आसान होगा। इससे प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी जुटाने में कम परेशानी होगी और प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User