नाला खुदाई के विवाद में ग्रामीणों से मारपीट:उन्नाव समेत 3 घायल, ग्रामीण आधी रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसपी ऑफिस पहुंचे
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी गांव में नाला खोदने को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में भीमसेन, उनकी पत्नी सीमा और राधा के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना से नाराज ग्रामीण मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में नाला बनाने के लिए खुदाई का काम चल रहा था। भीमसेन के घर के सामने की जगह को लेकर विवाद शुरू हुआ। उन्होंने घर के सामने करीब तीन फीट जगह छोड़ने की मांग की थी, ताकि भैंसों के आने-जाने में परेशानी न हो। एक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने नाला खुदाई का काम अगले दिन अपने मजदूरों से कराने की बात कही थी। इसी बात को लेकर ग्राम प्रधान पक्ष से कहासुनी हुई। आरोप है कि विरोध करने पर ग्राम प्रधान जयश्री और उनके परिवार के लोगों ने मारपीट की। ग्रामीणों ने प्रभात पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद, हीरा पुत्र स्वर्गीय कुंदन लाल, अशर्फी, शिवा, नरेंद्र और बेला वती पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल होने वालों में सीमा पत्नी भीमसेन, राधा पत्नी इंद्रेश और भीमसेन पुत्र बाबूलाल शामिल हैं। एसपी कार्यालय पहुंचे एक ग्रामीण ने कहा कि उन्होंने घर के सामने रास्ता छोड़ने की मांग की थी। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। अचलगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि मामले की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)