फिरोजाबाद में सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत:ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पीछे से आ रही दूसरी बाइक डिवाइडर से टकराई
फिरोजाबाद में मंगलवार रात शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शहजलपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारकर रौंद दिया। हादसा देखकर पीछे से आ रही दूसरी बाइक के सवार भी घबरा गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दंपति समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति घटना थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शहजलपुर के पास की है। बाइक सवार पति-पत्नी रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा देखकर दूसरी बाइक का संतुलन बिगड़ा इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे दो लोगों ने सड़क पर हादसा और मौके पर जुटती भीड़ देखी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में तीन को मृत घोषित किया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को शिकोहाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बाइक सवार दंपति समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)