सीतापुर में ट्रक-डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत:ओवरटेक करते समय आमने-सामने हुई भिड़ंत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Sep 25, 2026 - 13:25
0
सीतापुर में ट्रक-डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत:ओवरटेक करते समय आमने-सामने हुई भिड़ंत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जलालपुर मोड़ के पास नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ट्रक संख्या UP 13 BT 9544 सीतापुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से डीसीएम संख्या UP 34 AT 6278 आ रही थी। इसी दौरान जलालपुर मोड़ महोली के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल डीसीएम चालक की पहचान नफीस पुत्र सफीक अहमद, उम्र 40 वर्ष निवासी गुफापुरवा, थाना मिश्रिख, जिला सीतापुर के रूप में हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नफीस को उपचार के लिए सीएचसी महोली भेजा गया। खड़े होने के कारण यातायात प्रभावित यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों वाहन हाईवे पर खड़े होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात को सुचारु कराया जा सका। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User