लखनऊ में हड़प्पाकालीन मनका निर्माण तकनीकें सिखाई गईं:कैसरबाग में दो दिन की कार्यशाला में 150 छात्रों ने सीखा ग्राइंडिंग और पॉलिशिंग
लखनऊ के कैसरबाग स्थित छतर मंजिल परिसर में प्राचीन मनका बनाने की तकनीकों पर दो दिन की कार्यशाला शुक्रवार को समापन हो गया। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय ने छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स को हड़प्पाकालीन मनकों के निर्माण की पारंपरिक तकनीकों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी। कार्यशाला के लिए 300 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 150 प्रतिभागियों को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर ट्रेनिंग में शामिल किया गया। उन्होंने प्राचीन शिल्प और पुरातत्व की तकनीकों को करीब से समझा। दूसरे दिन प्रतिभागियों को मनका बनाने में काम आने वाली ग्राइंडिंग और पॉलिशिंग तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षक अनवर हुसैन शेख, आफताब हुसैन शेख और प्रताप भाई माथुर भाई परमार ने पारंपरिक तरीकों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने खुद मनकों को आकार देना, सतह तैयार करना और चमकाना सीखा। कार्यशाला में प्रैक्टिकल अनुभव पर जोर दिया गया। समापन पर पुरातत्व निदेशालय के रामविनय और संस्कृति विभाग के मनोज कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम का संचालन बलिहारी सेठ ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)