पीलीभीत में मनरेगा में AI फोटो से भुगतान का आरोप:पूरनपुर की 39 ग्राम पंचायतों के कामों की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई
पीलीभीत के पूरनपुर ब्लॉक की 39 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कामों की जांच होगी। आरोप है कि कुछ पंचायतों में असली फोटो की बजाय एआई से बनी तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड कर भुगतान लिया गया। मामला सामने आने पर अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। पूरनपुर ब्लॉक में कुल 189 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 39 में मनरेगा के कामों से जुड़ी पोर्टल पर अपलोड तस्वीरों पर सवाल उठे हैं। जांच में रिकॉर्ड, तस्वीरें और भुगतान का मिलान होगा। यह भी देखा जाएगा कि काम असल में हुए थे या नहीं। डीसी मनरेगा हेमंत यादव ने बताया कि 39 ग्राम पंचायतों के मामले सामने आए हैं। कुछ में गड़बड़ी के साफ संकेत हैं, बाकी संदिग्ध हैं। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)