संबलपुर से प्रयागराज के लिए वन वे स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज जंक्शन समेत 8 स्टेशनों पर ठहराव, देखिए शेड्यूल
दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने संबलपुर से प्रयागराज के बीच वन वे विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 08305 संबलपुर–प्रयागराज विशेष एक्सप्रेस 23 अक्टूबर शुक्रवार को संबलपुर से चलेगी। रेलवे के अनुसार यह विशेष गाड़ी संबलपुर स्टेशन से दोपहर 4:30 बजे रवाना होगी। यह झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना और मानिकपुर जंक्शनों से होते हुए अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। गाड़ी के ठहराव एवं समय में झारसुगुड़ा जंक्शन पर 5:40 से 5:42 बजे, रायगढ़ पर 7:00 से 7:02 बजे, बिलासपुर जंक्शन पर 9:50 से 10:00 बजे, अनूपपुर जंक्शन पर अगले दिन 12:45 से 12:47 बजे, शहडोल पर 1:45 से 1:47 बजे, कटनी जंक्शन पर 4:20 से 4:30 बजे, सतना पर 5:40 से 5:42 बजे तथा मानिकपुर जंक्शन पर 7:28 से 7:30 बजे रुकेगी। विशेष एक्सप्रेस की संरचना में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें दो गार्ड वैन (SLRD), 12 सामान्य श्रेणी के डिब्बे, दो चेयर कार तथा चार स्लीपर श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। रेल प्रशासन ने कहा है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आरक्षण एवं नवीनतम समय-सारणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य देखें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)