बरेली एयरपोर्ट पर बोले पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन:अखिलेश ने दिया भाजपा के कुशासन को उजागर करने का मंत्र, पार्टी जिसे कहेगी वही लड़ेगा चुनाव

Oct 22, 2026 - 17:14
0
बरेली एयरपोर्ट पर बोले पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन:अखिलेश ने दिया भाजपा के कुशासन को उजागर करने का मंत्र, पार्टी जिसे कहेगी वही लड़ेगा चुनाव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रामपुर में वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात के बाद बरेली पहुंचे। बरेली एयरपोर्ट पर उन्होंने करीब 10 मिनट रुककर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने 'दैनिक भास्कर' से खास बातचीत में अखिलेश यादव से हुई चर्चा और आगामी राजनीतिक रणनीति पर खुलकर बात की। भाजपा के कुशासन की सच्चाई जनता तक पहुंचाना ही लक्ष्य पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तय रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी के पक्ष में माहौल पूरी तरह सकारात्मक है। हमारा मुख्य काम केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार, खासकर मोदी-योगी के कुशासन की सच्चाई को जनता के सामने बेनकाब करना है। आने वाले समय में वे विशेष रूप से कार्यकर्ताओं से मिलकर आगे की रूपरेखा तय करेंगे। बरेली उनके दिल के बेहद करीब रहा है और वे जल्द दोबारा यहां आएंगे। आजम खां से मुलाकात पर बोले- जो कहना था राष्ट्रीय अध्यक्ष कह चुके रामपुर जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से हुई मुलाकात के सवाल पर प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आजम साहब से मुलाकात के बाद मीडिया में पूरी बात स्पष्ट कर दी है। जो कुछ भी बातचीत हुई, वह पहले ही सार्वजनिक है, इसलिए इस पर अलग से कोई टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। बरेली एयरपोर्ट का श्रेय अखिलेश यादव को ऐरन ने बरेली एयरपोर्ट के विकास को याद करते हुए कहा कि इस हवाई अड्डे को शुरू कराने में अखिलेश यादव का ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि जब वे सांसद थे और एयरपोर्ट का प्रस्ताव रखा था, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ से सबसे पहले एनओसी (NOC) जारी करवाई थी और जमीन अधिग्रहण में पूरा सहयोग दिया था, जिसके बाद केंद्र से अनुमति मिल सकी थी। चुनाव लड़ने पर कहा: ‘पार्टी का आदेश ही सर्वोपरि’ आगामी चुनाव को लेकर खुद या उनकी पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर प्रवीण सिंह ऐरन ने साफ कहा कि पार्टी का आदेश ही अंतिम होगा। उन्होंने कहा, "मेरा खुद का चुनाव लड़ने का कोई व्यक्तिगत सवाल नहीं है। पार्टी नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा और आदेश करेगा, हम पूरी ताकत से उसे चुनाव लड़ाएंगे।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User