पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहा- पार्टी राजनीति के लिए नहीं:जन की नीति के लिए बनी, सोशल मीडिया से नीति फैलाने की अपील
मिर्जापुर के भरुहना चौराहे स्थित एक आवासीय भवन में गुरुवार को पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल से लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान भवन में काम कर रहे जमालपुर निवासी जितेंद्र बिंद से भी उनकी बातचीत हुई। जितेंद्र के विचार सुनने और पार्टी के बारे में उसकी जानकारी से प्रभावित होकर दिव्या मित्तल ने उसे गुलदस्ता भेंट किया। जितेंद्र ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसका लक्ष्य शिक्षक बनना है। मजदूरी के साथ पढ़ाई कर रहा जितेंद्र के पिता भगवान दास बर्तन बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पांच बहनों और चार भाइयों में सबसे छोटा जितेंद्र परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई जारी रखे हुए है। वह मजदूरी करने के साथ अपनी शिक्षा भी पूरी कर रहा है। बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एमए की तैयारी कर रहा है। जितेंद्र ने कहा कि विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के लिए नेताओं का शिक्षित होना जरूरी है। उसने दिव्या मित्तल के जिलाधिकारी के रूप में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए उनकी सराहना की। साथ ही लहुरिया दह में पानी पहुंचाने के लिए आभार जताया। 'राजनीति नहीं, जन की नीति के लिए बनी पार्टी' जितेंद्र की बात सुनने के बाद दिव्या मित्तल ने उसे अपनी पार्टी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन नीति भारत पार्टी का गठन केवल राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जन की नीति के लिए किया गया है। पार्टी में सभी की बात सुनी जाएगी। इस दौरान भदोही और मिर्जापुर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दिव्या मित्तल से मुलाकात की। उन्होंने सेवा के क्षेत्र में मिलकर काम करने और संघर्ष करने की इच्छा जताई। सोशल मीडिया से पार्टी की नीतियां पहुंचाने की अपील पार्टी कार्यकर्ता शौर्या त्रिपाठी ने बताया कि वह मिर्जापुर, प्रदेश और देश के लिए कुछ अच्छा करने के उद्देश्य से पार्टी से जुड़ी हैं। दिव्या मित्तल ने पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स के काम नहीं करने की जानकारी देते हुए लोगों से अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पार्टी की नीतियों और कार्यशैली को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोशल मीडिया के लिए नई व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)