कानपुर के राम कृष्ण कॉम्प्लेक्स में सोसायटी चुनाव:रंजन भार्गव अध्यक्ष, ऋचा सचिव बनीं; 4 महिलाओं सहित 7 पदाधिकारी निर्वाचित

Oct 22, 2026 - 17:46
0
कानपुर के राम कृष्ण कॉम्प्लेक्स में सोसायटी चुनाव:रंजन भार्गव अध्यक्ष, ऋचा सचिव बनीं; 4 महिलाओं सहित 7 पदाधिकारी निर्वाचित
कानपुर में मकराबर्टगंज स्थित राम कृष्ण कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी में करीब साढ़े छह वर्ष बाद कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष दिनेश वार्ष्णेय ने बताया कि चुनाव में रंजन भार्गव अध्यक्ष, गोपाल लाठ उपाध्यक्ष, ऋचा निगम सचिव और बबीता खंडेलवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुईं। अर्जुन गुप्ता, निशा रस्तोगी और गीता अग्रवाल सदस्य चुने गए। चुनाव के लिए कुल 10 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से दो नामांकन पत्र निरस्त हुए, जबकि सुनीता वार्ष्णेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सात सदस्यीय कमेटी में चार महिलाएं शामिल हैं। सोसाइटी में अपार्टमेंट एक्ट 2010 के मॉडल बायलॉज तत्कालीन अध्यक्ष दिनेश वार्ष्णेय और सचिव विजय अग्रवाल के प्रयासों से लागू किए गए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User