सेक्स रैकट की सूचना पर मकान पर छापा:3 युवक और 3 युवतियां मिलीं, 6 लोगों से पूछताछ
देवरिया की भुजौली कॉलोनी में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। सेक्स रैकेट की सूचना पर हुई कार्रवाई में तीन युवक और तीन युवतियां मिलीं। पुलिस सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान सदर तहसीलदार अलका सिंह भी मौजूद रहीं। कार्रवाई के बाद मकान में ताला लगा दिया गया। किराये पर लिया गया था मकान जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के एक रिहायशी मकान में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मकान में तीन युवक और तीन युवतियां मौजूद मिलीं। बताया जा रहा है कि वहां तीन जोड़े थे। पुलिस सभी को सदर कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। काफी समय से युवक-युवतियों का आना-जाना स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान एक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। आसपास के लोगों का कहना है कि वहां काफी समय से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। हालांकि, उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं थी। मकान से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही पुलिस कार्रवाई के बाद मकान पर ताला लगा दिया गया। पुलिस मकान से जुड़े तथ्यों, वहां मौजूद लोगों की गतिविधियों और किरायेदारी की जानकारी जुटा रही है। कोतवाल शशि भूषण राय ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)