मेरठ में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत:रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, घर से स्कूटी लेकर निकले थे वेदप्रकाश; परिवार में कोहराम

Oct 25, 2026 - 11:10
0
मेरठ में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत:रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, घर से स्कूटी लेकर निकले थे वेदप्रकाश; परिवार में कोहराम
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। उनका शव साईंपुरम के पास हापुड़ रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। वह घर से स्कूटी लेकर निकले थे। रेलवे ट्रैक के पास शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूटी से निकले थे, रेलवे लाइन किनारे बॉडी मिली पुलिस के अनुसार, माधवपुरम सेक्टर-4 निवासी वेदप्रकाश पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ शनिवार रात स्कूटी लेकर घर से निकले थे। इसी दौरान रात में पुलिस को हापुड़ रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने जांच की तो रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी खड़ी मिली। इसके बाद मृतक की पहचान वेदप्रकाश के रूप में हुई। परिवार ने किसी विवाद से किया इनकार पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वेदप्रकाश की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माधवपुरम चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पूछताछ में परिजनों ने परिवार में किसी तरह के विवाद या अन्य परेशानी से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User