सोशल मीडिया से ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन फिर एक्टिव:हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा- अभी और आराम चाहिए, खुद को ढाल रहा हूं
सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की बात कहने के एक दिन बाद अमिताभ बच्चन फिर लौट आए हैं। उन्होंने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को ब्लॉग पोस्ट लिखी। अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, “अभी और आराम चाहिए... खुद को ढाल रहा हूं... सोच रहा हूं और हैरान हूं... इंसानी शरीर और इसकी अनोखी प्रकृति।” वहीं, उन्होंने एक्स पर भी लिखा, “चलो।” अमिताभ ने इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें कुछ दिन आराम करने और स्वस्थ होने के लिए समय लेने की सलाह दी गई है। अमिताभ हाल ही में 84 साल के हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने बताया था कि कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी। अमिताभ ने एक्स पर चार दिन की चुप्पी के बाद माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, “माफी चाहता हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और स्वस्थ होने का समय लेने की सलाह दी गई है। इसलिए मैं कुछ नहीं लिख पा रहा हूं।” कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर क्या हुआ कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ ने बताया था कि शो की शूटिंग के समय उनका पैर फिसल गया था। गिरने से उनके बाएं घुटने में चोट लगी और उन्हें खड़े होने में परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने सेट के बीच खड़े होकर बोलने के बजाय बैठकर अपना शुरुआती मोनोलॉग दिया। हालांकि, उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया था कि चोट सीरियस नहीं थी। काम जारी रखे हुए हैं अमिताभ 84 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। वह टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ शामिल है। इसमें वह अमर अश्वत्थामा की भूमिका दोबारा निभाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)