मथुरा में दो बदमाश गिरफ्तार:चोरी की तीन बाइकें बरामद, पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
मथुरा में कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेमचंद उर्फ जोनी निवासी देवीपुरा, थाना हाईवे और नईम निवासी नई बस्ती, गोविंद नगर के रूप में हुई है। कृष्णा नगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजय होटल से करीब 150 कदम दूर अलवर पुल के पास रेलवे लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से दोनों को गिरफ्तार किया। तलाशी में तीन बाइक बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट लगी थी, जबकि दो बाइक बिना नंबर प्लेट की थीं। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उनकी जानकारी जुटाई। जांच में एक बाइक कोतवाली क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी मिली है। बाकी दो बाइक के मालिकों और चोरी की घटनाओं का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)