गोंडा में दरोगा के सामने दो गुटों में मारपीट:नवाबगंज के कोल्ड स्टोर चौराहे की घटना, पुरानी रंजिश में हुआ विवाद

Oct 24, 2026 - 10:28
0
गोंडा में दरोगा के सामने दो गुटों में मारपीट:नवाबगंज के कोल्ड स्टोर चौराहे की घटना, पुरानी रंजिश में हुआ विवाद
गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या हाईवे स्थित कोल्ड स्टोर चौराहे के पास दो गुटों के बीच गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद एक दरोगा ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने दरोगा के साथ भी हाथापाई की। जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर को भी इसी स्थान पर इन लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 21 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर सुशांत, भाग्य पांडेय और सूरज के बीच फिर टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल युवक खुद को गोसेवक बताते हैं। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की जांच जारी है। दरोगा के सामने भी नहीं थमा हंगामा वायरल वीडियो में युवक सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद दरोगा ने विवाद शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी हाथापाई की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग पीड़ित सुशांत ने पुलिस से मारपीट और हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नवाबगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User