स्कूल के कर्मचारी ने नाबालिग छात्रा से रेप किया:झांसी में टीचर ने दोस्ती कराई, अश्लील वीडियो बनाया, सुसाइड कर रही पीड़िता को बचाया

Oct 24, 2026 - 10:28
0
स्कूल के कर्मचारी ने नाबालिग छात्रा से रेप किया:झांसी में टीचर ने दोस्ती कराई, अश्लील वीडियो बनाया, सुसाइड कर रही पीड़िता को बचाया
झांसी में स्कूल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने 16 साल की नाबालिग छात्रा से रेप किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। डिप्रेशन में आकर छात्रा सुसाइड करने जा रही थी। तभी बड़ी बहन ने देख लिया और उसे समझा-बुझाया। तब पीड़िता ने पूरी आपबीती सुनाई। आरोपी सुवेंद्र पाल (26) काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। कहता था- उसकी स्कूल में चलती है और नंबर बढ़वा देगा। नजरअंदाज करने पर उसकी फ्रेंड स्कूल की लेडी टीचर ने दोस्ती करा दी। बोली- अच्छा लड़का है। रिलेशन बना लो। 12वीं पास करने के बाद छात्रा कोचिंग जाने लगी। एक दिन आरोपी उसे ओरछा के एक होटल में ले गया और रेप कर वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी सुवेंद्र पाल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। कहता था मेरे पास बंदूक है, सबको मार दूंगा पीड़िता की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया- उसकी 16 साल की छोटी बहन रक्सा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। जहां पर पुनावली कलां गांव निवासी सुवेंद्र पाल पुत्र प्रकाश पाल काम करता था। सुवेंद्र छोटी बहन के पीछे पड़ गया। बहन ने इग्नोर किया। वह स्कूल आते-जाते समय धमकियां देने लगा। कहने लगा कि उसके पास बंदूक है। घरवालों को जान से मार देगा। लालच दिया कि स्कूल में उसकी चलती है और वो नंबर बढ़वा देगा। लेकिन बहन हर बार उसे इग्नोर कर देती थी। एक दिन स्कूल की महिला टीचर ने बहन से कहा कि सुवेंद्र अच्छा लड़का है, रिलेशन बना लो। इसके बाद उसने बहन को बहला-फुसला लिया। ओरछा ले जाकर रेप किया बड़ी बहन ने आगे बताया- 12वीं पास करने के बाद छोटी बहन शिवाजी नगर में कोचिंग पढ़ने लगी। एक दिन बहन कोचिंग जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने बहन को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर बहला फुसलाकर ओरछा के एक होटल में ले गया। जहां रेप कर अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद वो वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद उसने धमकाकर कई बार बहन को प्रताड़ित किया और रेप किया। इस वजह से बहन डिप्रेशन में रहने लगी। सुसाइड करने जा रही थी 18 अक्टूबर को पीड़िता ने सुसाइड करने की कोशिश की। वो फंदा लगाने जा रही थी, तभी बड़ी बहन ने देख लिया और उसे बचाया। समझा-बुझाकर कारण पूछा। तब पीड़िता ने पूरे मामले की आपबीती सुनाई। तब बड़ी बहन ने उसे हिम्मत बंधाई। इसके बाद पीड़िता अकेली रक्सा जा रही थी। तब आरोवी सुवेंद्र पाल ने उसे रास्ते में रोक लिया और धमकी देने लगा। इस पर पीड़िता ने 1090 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुवेंद्र पाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सारमऊ तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User