सफाई-कर्मचारियों की भर्ती में एक-एक लाख रुपए मांगने का आरोप:सहारनपुर डीएम से की शिकायत, कहा- MLA की संस्तुति भी नहीं मानी

Nov 19, 2026 - 21:00
0
सफाई-कर्मचारियों की भर्ती में एक-एक लाख रुपए मांगने का आरोप:सहारनपुर डीएम से की शिकायत, कहा- MLA की संस्तुति भी नहीं मानी
सहारनपुर। नगर निगम के जरिए निजी कंपनी में सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर रिश्वत मांगने और आवेदकों से अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे प्रमोद कुमार पत्नी पिंकी के साथ डीएम से शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दो भतीजों को नौकरी देने के बदले कंपनी के अधिकारियों ने एक-एक लाख रुपए मांगे। प्रमोद ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कंपनी कार्यालय में धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा भी किया। प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके दो भतीजे गरीब परिवार से हैं। परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है। दोनों को रोजगार दिलाने के लिए गंगोह विधायक किरत सिंह ने महापौर के नाम अपने लेटर पैड पर संस्तुति पत्र दिया था। उनके मुताबिक, महापौर ने पत्र पर संस्तुति कर उसे स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेजा। स्वास्थ्य अधिकारी ने भी अपनी संस्तुति के साथ पत्र आरआर इंटरप्राइजेज कंपनी को भेज दिया। इसके बावजूद कंपनी के अधिकारियों ने पत्र लेने से इनकार कर दिया। कंपनी कार्यालय में धक्का-मुक्की का आरोप प्रमोद का आरोप है कि संस्तुति पत्र लेकर कंपनी कार्यालय पहुंचने पर उनके साथ अभद्रता की गई। धक्का-मुक्की कर उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने दोनों भतीजों को नौकरी दिलाने के लिए एक-एक लाख रुपए की मांग की। प्रमोद ने भर्ती प्रक्रिया में जरूरतमंद और गरीब परिवारों के युवाओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पैसे देने में सक्षम लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। जरूरतमंद महिलाओं को नौकरी नहीं दिए जाने का आरोप भी उन्होंने लगाया। डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग प्रमोद कुमार ने दावा किया कि कंपनी कार्यालय में हुई कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की का वीडियो उनके पास है और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया और कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर नगर निगम में भी शिकायत की गई है। गुरुवार को डीएम से मिलकर उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User