बीकेटी में महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, फंदे से लटका मिला था शव; पति समेत 4 पर केस

Nov 19, 2026 - 21:00
0
बीकेटी में महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, फंदे से लटका मिला था शव; पति समेत 4 पर केस
लखनऊ के बीकेटी में 17 नवंबर को सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके पक्ष के पहुंचने से पहले ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पति अशोक गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना अचरामऊ गांव की है। मायके वालों के पहुंचने से पहले किया अंतिम संस्कार पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर की सुबह करीब 7:16 बजे डायल 112 पर महिला की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। मायके वाले अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। पूछताछ में अशोक गौतम ने बताया कि घटना वाली रात सुनीता देर तक मोबाइल फोन चला रही थीं। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों सो गए। नामजद आरोपी अशोक को हिरासत में लिया अशोक के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे उसकी भाभी ने सुनीता को फंदे से लटका देखा। उसने बताया कि इसके बाद मायके पक्ष को सूचना देकर अंतिम संस्कार किया गया। सुनीता के पिता पाचू उदवतपुर मजरा रायपुर राजा, थाना इटौंजा के रहने वाले हैं। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ससुराल वालों ने हत्या के बाद मायके पक्ष के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिता की शिकायत पर बीकेटी पुलिस ने 18 नवंबर को अशोक गौतम, ससुर विनोद, देवर सतीश और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने नामजद आरोपी अशोक गौतम को हिरासत में लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User