सरोजनीनगर में पड़ोसी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने 12 बोर का तमंचा, एक खोखा और कारतूस जब्त कर जेल भेजा

Nov 18, 2026 - 20:25
0
सरोजनीनगर में पड़ोसी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने 12 बोर का तमंचा, एक खोखा और कारतूस जब्त कर जेल भेजा
लखनऊ के सरोजनीनगर में मंगलवार को पड़ोसी पर तमंचे से फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का देसी तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया। बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रुस्तम विहार कॉलोनी निवासी मो. इखलाख ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को उनकी बकरी मोहम्मद अली के घर में चली गई थी। इसी बात पर मोहम्मद अली पुत्र रमजान अली ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने इखलाख पर तमंचे से फायर किया। गौरतलब है कि इखलाख मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने और ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी पत्नी साजिया उन्हें बैग देने बाहर आईं। इसी दौरान पड़ोस में परचून की दुकान चलाने वाले मोहम्मद अली ने पुरानी रंजिश को लेकर साजिया के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और विवाद हुआ। मोहम्मद अली ने तमंचे से दो फायर किए, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के बाद इखलाख के पक्ष के लोगों ने मोहम्मद अली के गेट पर ईंट-पत्थर फेंके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद अली को हिरासत में लिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में बनी दो टीमों ने 65 वर्षीय मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अली के खिलाफ 2015 में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User