स्टर्लिंग होम्स पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा:अलीगढ़ में फ्लैट देने के नाम पर लिए थे रुपये, न रुपये वापस लौटाए और न कब्जा दिया

Nov 20, 2026 - 08:37
0
स्टर्लिंग होम्स पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा:अलीगढ़ में फ्लैट देने के नाम पर लिए थे रुपये, न रुपये वापस लौटाए और न कब्जा दिया
अनूपशहर रोड स्थित स्टर्लिंग होम्स में कथित धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फ्लैट के नाम पर 10 लाख रुपये लेने और तय समय में कब्जा नहीं देने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। इस परियोजना के खिलाफ पहले ही कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। ताजा मामले में धोर्रा निवासी अनम अतीक ने क्वालिटी डेवलपर्स के संचालक और साझेदारों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है। दो साल में फ्लैट देने का किया था वादा अनम अतीक के मुताबिक, उन्होंने स्टर्लिंग होम्स में फ्लैट संख्या ए-504 बुक कराया था। इसके लिए 10 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि दो साल के भीतर फ्लैट का कब्जा देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी न फ्लैट मिला और न रकम वापस की गई। सील परियोजना को बताया एडीए से स्वीकृत शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्वालिटी डेवलपर्स ने परियोजना को एडीए से स्वीकृत और रेरा में पंजीकृत बताकर प्रचार किया, जबकि परियोजना अनधिकृत थी और एडीए उसे सील कर चुका था। निवेशकों को दिखाए गए मानचित्र, अनुमोदन और एनओसी भी कूटरचित होने का आरोप लगाया गया है। 20 करोड़ से अधिक वसूली का आरोप तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने फ्लैट, दुकान और प्लॉट देने के नाम पर कई निवेशकों से बैंकिंग माध्यमों से रकम ली। शिकायतकर्ता ने सामूहिक रूप से 20 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली का आरोप लगाया है। रकम या कब्जा मांगने पर टालमटोल करने, कार्यालय बंद करने और मोबाइल फोन बंद कर संपर्क तोड़ने की बात भी कही गई है। सिविल लाइंस पुलिस ने कमर खान, जेबा, अलीना, रफत सुलेमान और फराज जुबैरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुकदमा 19 नवंबर की शाम दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User