प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन की रामकथा में जुटे दिग्गज नेता:डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, टी. राजा समेत कई मंत्री-विधायकों ने की शिरकत
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में चल रही बाबा बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा में गुरुवार को कई नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और तेलंगाना के नेता टी. राजा सिंह ने कथा सुनी। पूर्व मंत्री और विधायक भी पहुंचे राजा भैया के राजभवन में आयोजित कथा में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह और राज किशोर सिंह भी पहुंचे। विधायक आदित्य सिंह और राकेश सिंह ने भी कथा में हिस्सा लिया। देखिए 3 तस्वीरें… इसके अलावा विधायक राजेंद्र मौर्य, दिनेश रावत, रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह, लखीमपुर खीरी के विधायक रोमी साहनी, प्रयागराज के विधायक दीपक पटेल और हर्षवर्धन वाजपेयी भी मौजूद रहे। उत्तराखंड के विधायक बलवंत सिंह और सलोन के विधायक अशोक कोरी ने भी कथा सुनी। विधान परिषद सदस्य और अन्य हस्तियों ने की शिरकत विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक धीरज ओझा और बृजेश मिश्र सौरभ भी कथा में शामिल हुए। गौरीगंज के विधायक राकेश सिंह, अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल, रेलवे अधिकारी अमिताभ कुमार, कारसेवक बाबा सत्यनारायण मौर्य और गौसेवक फैज खान भी बेंती राजभवन पहुंचे। --------------- ये भी पढ़ें…. केशव बोले- अखिलेश गुंडागर्दी करने वालों की पार्टी के सरदार:राम कथा के तीसरे दिन प्रतापगढ़ पहुंचे, कहा- अयोध्या न जाएं सपा प्रमुख, भक्त गुस्सा हैं प्रतापगढ़ के बेंती में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को रामकथा में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेता पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कथा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कथा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि यह कथा नहीं, बल्कि श्रीराम महाकुंभ है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)