भदोही में भरत मिलाप मेले को लेकर आज रूट डायवर्ज:भारी वाहनों को औराई होकर जाना होगा, एंबुलेंस-दमकल को छूट
भदोही के चौरी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को भरत मिलाप मेले के आयोजन को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा के लिए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक भारी और हल्के वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे। भदोही से वाराणसी और कपसेठी से भदोही जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। एंबुलेंस, दमकल और शव वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है। भदोही से वाराणसी जाने वाले वाहनों का रूट भदोही से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन इंद्रामील चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। इन्हें रजपुरा से औराई होकर वाराणसी भेजा जाएगा। इस व्यवस्था का पालन भदोही थाना पुलिस कराएगी। वहीं हल्के वाहन मानिकपुर से भकोड़ा, सवरपुर, दरुनहा और टिकैतपुर होते हुए कंधिया फाटक से निकलेंगे। कपसेठी से भदोही आने वाले वाहन कपसेठी से भदोही आने वाले भारी वाहन सीधे नहीं जा सकेंगे। उन्हें कपसेठी से कछवा और औराई होकर भदोही जाना होगा। इस रूट पर डायवर्जन का पालन कपसेठी थाना पुलिस कराएगी। हल्के वाहन कंधिया फाटक से टिकैतपुर, दरुनहा, सवरपुर और भकोड़ा होते हुए मानिकपुर से भदोही पहुंचेंगे। महाराजगंज से चौरी आने वाले वाहनों पर भी रोक महाराजगंज से चौरी आने वाले वाहनों को सवरपुर से रोका जाएगा। यहां से उन्हें भकोड़ा और मानिकपुर होकर भदोही या दरुनहा से कंधिया फाटक की ओर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है। एंबुलेंस और दमकल को मिलेगी छूट डायवर्जन व्यवस्था से एंबुलेंस, दमकल और शव वाहनों को छूट रहेगी। इन वाहनों को सभी मार्गों से प्राथमिकता के आधार पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी, ताकि आपातकालीन सेवाओं में बाधा न आए।
Think
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)