वाराणसी के छावनी में तेंदुए की तलाश जारी:एक सप्ताह से बंद सेंट मेरीज स्कूल; ऑनलाइन चल रही पढ़ाई
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए की आशंका के चलते सेंट मेरीज स्कूल एक सप्ताह से बंद है। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की है। वहीं, नदेसर और 39 जीटीसी क्षेत्र में भी सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग की तीन टीमें इलाके में डेरा डालकर तेंदुए की तलाश में जुटी हैं। वहीं, वन विभाग की टीमों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन से चार बार सर्च अभियान चलाया। अभियान में पशु चिकित्सकों को भी शामिल किया गया है। टीम उन स्थानों की गहनता से जांच कर रही है, जहां तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिली थी। यहां जमीन पर पदचिह्न, छोटे जानवरों की हड्डियां और मांस के लोथड़े तलाशे जा रहे हैं, ताकि तेंदुए की मौजूदगी के बारे में पुख्ता जानकारी मिल सके। अब तक नहीं मिले तेंदुए की मौजूदगी के संकेत वन विभाग के क्षेत्राधिकारी संजय कुमार का कहना है कि अब तक तेंदुए की मौजूदगी का कोई संकेत नहीं मिला है। इसके बावजूद विभाग की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों का भय दूर नहीं हो जाता, तब तक तलाश जारी रहेगी। वन विभाग की टीम स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिखा था तेंदुए जैसा जानवर गौरतलब है कि सबसे पहले सेंट मेरीज स्कूल परिसर में तेंदुआ होने की सूचना सामने आई थी। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुए जैसा जानवर दिखाई देने की बात कही गई थी। इसके अगले दिन 39 जीटीसी और नदेसर इलाके में भी इसे देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद से ही वन विभाग की टीमें सक्रिय हैं और अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)