दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता

Oct 28, 2026 - 04:53
0
दीपावली पर वाराणसी के 2.69 लाख उज्ज्वला परिवारों को मुफ्त:दो चरणों में मिलेगी सुविधा, केंद्र-प्रदेश सरकार देंगी ₹1,005.50 की सहायता
दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी। वाराणसी में 2,69,923 परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य है। योजना का पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2026 और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 तक चलेगा। प्रति सिलेंडर रिफिल पर केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर ₹1,005.50 की सहायता देंगी। पिछले साल से 1.04 लाख ज्यादा परिवारों को लाभ जिला पूर्ति अधिकारी के.बी. सिंह के मुताबिक, पिछली दीपावली पर वाराणसी में 1,65,855 उज्ज्वला लाभार्थियों ने मुफ्त सिलेंडर रिफिल का लाभ लिया था। इस बार 2,69,923 परिवारों तक सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है। यानी पिछले साल के मुकाबले 1,04,068 अधिक लाभार्थियों को जोड़ने की तैयारी है। केंद्र ₹359.52 और प्रदेश सरकार देगी ₹645.98 योजना के तहत प्रति सिलेंडर रिफिल पर केंद्र सरकार की ओर से ₹359.52 और प्रदेश सरकार की ओर से ₹645.98 का योगदान दिया जाएगा। दोनों सरकारों की सहायता मिलाकर कुल ₹1,005.50 प्रति रिफिल निर्धारित है। इससे उज्ज्वला परिवारों को त्योहारों के दौरान रसोई गैस के खर्च में राहत मिलेगी। आधार से बैंक खाता लिंक कराना जरूरी जिला पूर्ति अधिकारी ने लाभार्थियों से बैंक खाते की स्थिति जांचने की अपील की है। जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं या आधार सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, वे संबंधित बैंक से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करा लें। इससे योजना का लाभ लेने में आने वाली संभावित परेशानियों से बचा जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User