तौली पीएचसी में स्वास्थ्य मेला:टीबी मरीजों को बांटी खाद्य सामग्री, अन्नप्राशन कराकर स्वस्थ शिशुओं को दिए उपहार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तौली में सेवा संकल्प अभियान के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन किया गया। तौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तौली पर आज स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रेनू देवी एवं भारतीय जनता पार्टी के बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वास्थ्य मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीबी रोगियों को खाद्य सामग्री का वितरण, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही स्वस्थ बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट का वितरण भी किया गया। उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के MOIC पियूष त्रिपाठी, चिकित्सक सौरभ कुमार, चिकित्सक डॉ. बी.एन. पाठक, चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर नेहा शर्मा, चिकित्सक डॉ. फ़ौज़िया, चिकित्सक डॉ. अंजू गौर, फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र शर्मा, फार्मासिस्ट जहीर हसन, एआरओ भावना शर्मा, बीपीएम दीपक कुमार, बीसीपीएम फ़ज़ले इलाही, एसटीएस भूपेश कुमार, क्लर्क रहीश, शिवम, रामवीर सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी आशा कार्यकत्रियों, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लाभार्थियों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं टीबी उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)