थाने में घुसकर शराबी ने शुरू कर दी वीडियोग्राफी:अलीगढ़ के देहली गेट थाने में घटनाक्रम, अब वीडियो वायरल
देहलीगेट थाने में शनिवार रात नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। मोबाइल कैमरा ऑन कर थाने में घुसे युवक ने पुलिसकर्मियों की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। कभी खुद को पीटे जाने की बात कहता तो कभी इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों से उलझने लगता। नशा इस कदर हावी था कि उससे ठीक से बोला और चला भी नहीं जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी बीच सराय मियां में सांप्रदायिक झगड़े की सूचना पर पुलिसकर्मी वहां रवाना हो गए। बाद में पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। रविवार को थाने के अंदर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इंस्पेक्टर देहलीगेट के मुताबिक, युवक नशे में था। उसे समझाकर घर भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)