ऑटो से उतरते समय रोडवेज बस ने मारी टक्कर:मजदूर की मौत, परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Nov 19, 2026 - 19:22
0
ऑटो से उतरते समय रोडवेज बस ने मारी टक्कर:मजदूर की मौत, परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
एटा जिले के आवागढ़ थाना क्षेत्र में चूरथरा गांव के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे रोडवेज बस की टक्कर से 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। इस्लाम ऑटो से उतर रहे थे, तभी एटा की ओर से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उन्हें एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऑटो से उतरते समय हुआ हादसा इस्लाम, कच्छीर सिंह के बेटे थे। वह फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के हसन गांव के रहने वाले थे। वह चिनाई का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, इस्लाम ऑटो से सफर कर रहे थे। चूरथरा गांव के पास ऑटो रुकने पर वह नीचे उतरने लगे। इसी दौरान एटा की ओर से आ रही अज्ञात रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बिना पोस्टमार्टम शव घर ले गए परिजन इस्लाम के भाई आरिफ ने बताया कि हादसे के बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User