मेरठ की CCSU में मार्कशीट लेने आए युवक से मारपीट:बीते लगभग 45 दिनों में 10 से ज्यादा घटनांए, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Nov 19, 2026 - 19:22
0
मेरठ की CCSU में मार्कशीट लेने आए युवक से मारपीट:बीते लगभग 45 दिनों में 10 से ज्यादा घटनांए, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जिला बागपत के कमाला गांव निवासी युवक ललित कुमार गुरूवार को अपनी बहन के साथ मार्कशीट लेने पहुंचा। जहां उसका दो युवकों से झगड़ा हो गया। युवक ने विश्वविद्यालय के दो छात्रों समेत अन्य पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना मेडिकल में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कमाला गांव निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 19 नवंबर को अपनी बहन के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मार्कशीट निकलवाने आए थे। शाम करीब 4:30 बजे विश्वविद्यालय के गोपनीय विभाग में मार्कशीट लेते समय कुछ छात्रों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मोहित मलिक, पंकज लपराणा और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना मेडिकल पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मेडिकल थाना के प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। किसी भी पक्ष की और से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विवि में जहां पिछले तीन दिनों से शराब पार्टी के वीडियो वायरल हो रहे हैं तो इस घटना ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं बीते कुछ दिनों में लगातार परिसर में मारपीट की घटना होती आ रही हैं जिनमें से कुछ के वीडियों भ सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ये घटनांए रही प्रमुख 14 सितंबर- ऑडिटोरियम में बाहरी कार्यक्रम में आए युवकों में सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल 17 सितंबर- बीबीए छात्र यश चौधरी के साथ मारपीट के मामले में कुलपति से शिकायत 22 सितंबर- एमपी हॉस्टल के बाहर छात्र उमैर के साथ बाहरी युवकों ने की मारपीट के मामले में शिकायत 3 अक्टूबर - विवि परिसर में बनी कैंटिन के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल 11 अक्टूबर- एपीजे व आयॅभट्ट हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, लगातार दो दिन 14 अक्टूबर- विवि परिसर में बनी पार्किंग में गलत हरकत का वीडियो वायरल 30 अक्टूबर- विवि के हॉस्टल में रहने वाले छात्र के कमरे पर पथराव 2 नवंबर- कुश्ती स्टेडियम के सामने छात्रों में मारपीट का वीडियो वायरल 3 नवंबर- परीक्षा विभाग के कर्मचारियों में मारपीट

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User