ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत:शाहजहांपुर में दूसरी महिला घायल, 15 बकरा-बकरी भी चपेट में आकर कट गए
तिलहर और शाहजहांपुर के बीच सोमवार शाम करीब 5:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक के किनारे बकरियां चराते समय हुआ। इस दुर्घटना में 15 बकरा-बकरियां भी ट्रेन की चपेट में आकर कट गईं। फिरोजपुर गांव निवासी वेदप्रकाश की पत्नी मुन्नी (55) गांव की ही एक अन्य महिला के साथ ट्रैक किनारे बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। वंदे भारत एक्सप्रेस से हादसे की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा बरेली की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ। हालांकि, पुलिस इस बात की पुष्टि के लिए जानकारी जुटा रही है। वहीं घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने फोन उठाने बंद कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे के बाद परिजन मृतक महिला का शव लेकर घर चले गए, जबकि घायल महिला को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और जीआरपी (GRP) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तिलहर प्रभारी निरीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बकरियां चराते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत और एक घायल हुई है। किस ट्रेन से हादसा हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)