त्योहार पर मैसूर-दरभंगा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज छिवकी में भी होगा ठहराव, 24 कोच वाली ट्रेन दोनों दिशाओं में लगाएगी 5-5 फेरे

Oct 24, 2026 - 23:29
0
त्योहार पर मैसूर-दरभंगा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज छिवकी में भी होगा ठहराव, 24 कोच वाली ट्रेन दोनों दिशाओं में लगाएगी 5-5 फेरे
रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मैसूर और दरभंगा के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 06211/06212 मैसूर-दरभंगा-मैसूर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इससे दक्षिण भारत से प्रयागराज और बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 06211 मैसूर से दरभंगा के लिए प्रत्येक मंगलवार को 27 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 06212 दरभंगा से मैसूर के लिए प्रत्येक शनिवार को 31 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। 24 कोच के साथ चलेगी ट्रेन त्योहार स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इनमें एक एसी प्रथम श्रेणी, एक एसी द्वितीय श्रेणी, दो एसी तृतीय श्रेणी, आठ सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं। ट्रेन मैसूर से चलकर बेंगलुरु, पुणे, भुसावल, इटारसी, कटनी, सतना और प्रयागराज छिवकी होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी में रात 9:50 बजे पहुंचेगी रेलवे की समय-सारणी के अनुसार, मैसूर से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 06211 प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 9:50 से 9:55 बजे के बीच रुकेगी। इसके बाद मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर और पटना होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06212 दरभंगा से मैसूर के लिए रवाना होकर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 9:40 से 9:45 बजे के बीच पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन सतना, कटनी, इटारसी, भुसावल और पुणे होते हुए मैसूर की ओर जाएगी। रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान मैसूर, बेंगलुरु, पुणे, मध्य प्रदेश, प्रयागराज और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से समय-सारणी की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User