इनर व्हील क्लब ने मास्करेड पार्टी आयोजित की:मुरादाबाद में संगीत, डांस और मस्ती के साथ हुआ कार्यक्रम
मुरादाबाद में इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सेंट्रल, डिस्ट्रिक्ट 310 ने शनिवार को द ग्रैंड विलेज में मास्करेड पार्टी रखी। 'अ डे ऑफ मिस्ट्री, ग्लैमर एंड फन' थीम पर 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। संगीत, डांस, हाउजी और मनोरंजक गतिविधियों ने इसे यादगार बनाया। कन्वीनर डॉ. हिमानी अग्रवाल और शिवानी अग्रवाल थीं। महिलाओं ने अलग-अलग गतिविधियों में खूब मस्ती की। सरप्राइज और मनोरंजक खेलों ने सबका ध्यान खींचा। मानुषी रस्तोगी के डांस ने सभी का मन मोह लिया। नेहा, सारिका, पल्लवी, नैन्सी, मणि, सृष्टि, तृप्ति, मानुषी सहित क्लब की कई सदस्य शामिल थीं। डॉ. हिमानी अग्रवाल, अपूर्वा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, कोपल सिंघल, सोनिया कपूर, डॉ. शुभि कसेरा, रुबल टोडी, प्रीति मोदी, नम्रता, मानुषी रस्तोगी, पारुल शर्मा, पारुल अग्रवाल, पायल रस्तोगी और दिव्या अग्रवाल शामिल थीं। आयोजन का मकसद सदस्यों के बीच मेलजोल और मनोरंजन बढ़ाना था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)