RO/ARO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी:501 पदों पर होगी भर्ती,26 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) आदि (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा-2026 के लिए कुल 501 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी सोमवार यानी 26 अक्टूबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की तिथियां क्या मिलेगा विस्तृत विज्ञापन में आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार विस्तृत नोटिफिकेशन में ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, आरक्षण तथा आयु सीमा में छूट से जुड़े नियम शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अभ्यर्थी आवेदन भरने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन अवश्य पढ़ें और अपनी योग्यता, आयु सीमा तथा आरक्षण संबंधी पात्रता की पुष्टि करें। आवेदन केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए आयोग को सचिवालय एवं राजस्व परिषद सहित विभिन्न विभागों से रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ था; पदोन्नति के बाद एआरओ के रिक्त पद बढ़ने से कुल रिक्तियां 501 तक पहुंची हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)