25 अक्टूबर का राशिफल:मेष-मिथुन वालों को रुका पैसा मिल सकता है, कर्क वालों के लिए गाड़ी खरीदने के लिहाज से अच्छा दिन

Oct 24, 2026 - 20:36
0
25 अक्टूबर का राशिफल:मेष-मिथुन वालों को रुका पैसा मिल सकता है, कर्क वालों के लिए गाड़ी खरीदने के लिहाज से अच्छा दिन
रविवार, 25 अक्टूबर को मेष और मिथुन राशि वालों को रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। कर्क राशि वालों के लिए वाहन खरीदने का समय अच्छा है और पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। तुला राशि वालों की रोज की आमदनी बढ़ सकती है, आय का नया स्रोत बनेगा और प्राइवेट नौकरी करने वालों के प्रमोशन के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों के प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। मकर और कुंभ राशि के अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। वहीं मीन राशि वालों को नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं और नौकरी में ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- अचानक रुकी हुई पेमेंट मिलने या कोई खास काम पूरा होने से तनाव कम होगा। दिल के बजाय समझदारी से फैसला लें। किसी करीबी रिश्तेदार से खराब चल रहे संबंधों में फिर मधुरता आ सकती है। नेगेटिव- भावुक होने के बजाय व्यावहारिक रहें, वरना लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। खर्च अपनी जरूरत और बजट के अनुसार रखें। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस की कोई समस्या दोस्त की मदद से सुलझ सकती है। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में सुधार आएगा। स्टाफ और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। फैक्ट्री और कारखाने से जुड़े कारोबार में तरक्की होगी। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी हो सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण त्वचा की एलर्जी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2 वृष - पॉजिटिव- किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके मानसिक सुकून मिलेगा। पढ़ाई कर रहे बच्चों को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- अपने लिए समय निकालने के साथ परिवार और रिश्तेदारों से संबंध भी अच्छे रखें। भाइयों से मतभेद होने की आशंका है। घर बदलने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। करियर- कारोबार के लिए परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बिजनेस विस्तार के कामों में रुकावट आ सकती है। धैर्य रखना जरूरी होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध अच्छे रखने होंगे। लव- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा करेगी। हेल्थ- रक्त से जुड़ा कोई इंफेक्शन होने की आशंका है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7 मिथुन - पॉजिटिव- लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के मजबूत योग हैं। उधार दिया पैसा या रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर का कोई विवाद भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी होगा। लापरवाही से अच्छा मौका निकल सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें और उनका मार्गदर्शन करते रहें। प्रॉपर्टी के लेनदेन में सावधानी जरूरी होगी। करियर- लगातार कोशिश से कारोबारी संबंध मजबूत होंगे। अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी और बेहतर करनी होगी। कागज और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें, वरना परेशानी हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। युवा प्रेम संबंध के कारण पढ़ाई या करियर का नुकसान न होने दें। हेल्थ- एसिडिटी और कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 कर्क - पॉजिटिव- वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है। महत्वपूर्ण फैसला लेने और जरूरी काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। सकारात्मक और संतुलित सोच से योजनाएं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान करा सकता है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करें। फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान रखें। विवादित मामलों से दूर रहें। करियर- कार्यस्थल पर पिछले दिनों किए बदलावों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज पैसों का लेनदेन करने से बचें। आमदनी के साथ खर्च भी बना रहेगा। पार्टनरशिप बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में अच्छा समय बीतेगा। आपसी नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंध में किसी वजह से ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है। हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह - पॉजिटिव- फाइनेंस से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। करीबी रिश्तेदारों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर नई पहचान भी बन सकती है। नेगेटिव- किसी गलत बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर समझाएं। गुस्सा और आवेश स्थिति बिगाड़ सकते हैं। किसी से बेवजह गलतफहमी भी हो सकती है। गैरजरूरी यात्राओं से बचें। करियर- कारोबारी कामों में ज्यादा सतर्क रहना होगा। मौजूदा बिजनेस के अलावा दूसरे क्षेत्रों पर भी ध्यान जा सकता है, क्योंकि आमदनी का नया साधन बनने की संभावना है। स्टाफ के सहयोग से रुका हुआ काम फिर शुरू होगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपका भावुक और मधुर स्वभाव प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ाएगा। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण थकान और बदन दर्द हो सकता है। मौसम बदलने का असर भी सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या - पॉजिटिव- आपकी कोशिश से परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। कोई भी काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। विद्यार्थी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- महत्वपूर्ण कागज और दस्तावेज संभालकर रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आत्मविश्वास से उन्हें दूर कर पाएंगे। व्यवहार में धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस की मौजूदा गतिविधियां ठीक चलती रहेंगी। विस्तार की योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। इससे कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर में सुकून रहेगा। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद भी मिलेगा। हेल्थ- ज्यादा काम के कारण पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2 तुला - पॉजिटिव- परिवार के साथ समय बिताने और एक-दूसरे की बातें समझने से पुराने मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी। मानसिक सुकून मिलेगा। बच्चों को पढ़ाई में मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- पैसों को लेकर कहासुनी हो सकती है और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। गुस्सा और जल्दबाजी नियंत्रित रखें। युवा किसी की बातों में आकर गलत कदम न उठाएं। करियर- बिजनेस का कोई रुका काम दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। रोज की आमदनी बढ़ेगी और आय के नए साधन भी बन सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि जल्द प्रमोशन के योग हैं। लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। युवाओं को प्रेम संबंध के कारण करियर प्रभावित नहीं होने देना चाहिए। हेल्थ- ज्यादा मेहनत और तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही परेशानी का समाधान मिल सकता है। काम पर पूरा ध्यान और एकाग्रता सफलता दिलाएगी। अनुभवी लोगों के संपर्क से आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- हिसाब-किताब में लापरवाही नुकसान करा सकती है। नई जिम्मेदारियों से व्यस्तता बढ़ेगी। बेवजह किसी से न उलझें। समस्या आने पर उसकी असली वजह समझना जरूरी होगा। करियर- कारोबारी काम अपनी निगरानी में करवाएं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मार्केटिंग में लापरवाही करने से कोई बड़ी उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे और घर में शांति रहेगी। प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। ज्यादा व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9 धनु - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। दोस्तों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- गैरजरूरी गतिविधियों से दूर रहें। पड़ोसी या दोस्त से छोटी बात पर विवाद बढ़ सकता है। अपनी छवि प्रभावित न होने दें। फाइनेंस से जुड़ी कुछ परेशानी रहेगी। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है। करियर- कारोबारी परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं हैं। महत्वपूर्ण काम आज टालना या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को काम ज्यादा होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में भावनात्मक तनाव हो सकता है। अहंकार और गुस्सा नियंत्रित रखें। हेल्थ- घुटनों और जोड़ों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 मकर - पॉजिटिव- भाग्य का साथ मिलेगा। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने से भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- भावुकता और जरूरत से ज्यादा उदार स्वभाव का लोग फायदा उठा सकते हैं। कोई कीमती चीज न मिलने से तनाव हो सकता है। दिखावे से बचें और वास्तविक परिस्थितियों पर ध्यान दें। करियर- बिजनेस में मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन नतीजे अपेक्षाकृत कम मिलेंगे। जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता न अपनाएं। पार्टनरशिप बिजनेस में तालमेल की कमी से परेशानी हो सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर की महिलाओं के बीच टकराव हो सकता है। वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी रहेगी। हेल्थ- अनियमित दिनचर्या और खानपान से पाचन प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7 कुंभ - पॉजिटिव- पैसों के लेनदेन पर खास ध्यान रहेगा। काम समय पर पूरे होते जाएंगे और आय के साधनों में सुधार होगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता भी आ सकता है। नेगेटिव- महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान करा सकता है। भाइयों से संबंध मधुर रखना जरूरी होगा। करियर- कारोबार की गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करना होगा। उधार दिया पैसा या रुकी पेमेंट वसूलने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में बॉस से किसी बात पर तनाव हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। हेल्थ- परेशानियों के कारण तनाव और गुस्सा बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 मीन - पॉजिटिव- सकारात्मक लोगों और गतिविधियों से जुड़ने पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। संतान के करियर से जुड़ी परेशानी किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकती है। रहन-सहन में भी सुधार आएगा। नेगेटिव- लोन लेने की योजना है तो पहले अच्छी तरह विचार करें। कानूनी मामलों में ज्यादा सावधानी जरूरी होगी और संभव हो तो आज उन्हें टालना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को किसी विषय में परेशानी हो सकती है। करियर- बिजनेस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। आपकी प्रतिभा और योग्यता के अनुसार बाजार में प्रभाव बना रहेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से निजी जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंध के कारण अपना नुकसान न करें। हेल्थ- लापरवाही के कारण सेहत बिगड़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User